प्रदेशउत्तर प्रदेशमनरेगा कन्वर्जेंस विभागों को विकास भवन सभागार में दिया गया प्रशिक्षण

मनरेगा कन्वर्जेंस विभागों को विकास भवन सभागार में दिया गया प्रशिक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

[object Promise]

अमेठी । मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मनरेगा कन्वर्जेंस विभागों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें समस्त कार्यदायी संस्था, पीडब्ल्यूडी, लघु सिंचाई, सिंचाई विभाग, शारदा खंड 41,49 उद्यान विभाग मत्स्य विभाग के अधिशासी अभियंता एवं समस्त अवर अभियंता प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनरेगा योजना से अन्य कार्य संस्थाओं द्वारा कार्य कराए जाने के संबंध में तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसे सहायक अभियंता डीआरडीए अजय श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री मोइन अहमद द्वारा प्रदान किया गया
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कन्वर्जेंस विभागों को निर्देशित किया कि तत्काल समस्त विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए मनरेगा से प्रवासी श्रमिकों सहित जॉब कार्ड धारक परिवारों को कार्यों पर नियोजित करने के निर्देश दिए गए।उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना निदेशक श्री आशुतोष दुबे एवं उपायुक्त श्रम रोजगार मीनाक्षी ने भी कन्वर्जंस विभाग को कार्य कराने व एमआईएस एवं मस्टररोल निर्गत करने तथा भुगतान संबंधी प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories