[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UP क्वॉरेंटाइन सेंटर से 7000 लोग घर भेजे जाएंगे: सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश

UP क्वॉरेंटाइन सेंटर से 7000 लोग घर भेजे जाएंगे: सीएम योगी आदित्यनाथ

admin
Last updated: April 19, 2026 12:25 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) लगातार टीम-11 की बैठक में कोरोना संक्रमण के उपचार व रोकथाम के संबंध में अहम दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसके लिए उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को शुरू कराने का विशेष निर्देश दिया है। साथ ही टीम-11 के साथ बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि हर स्तर पर लगातार बेहतर काम करने की जरूरत है।

तभी कोरोना से जारी जंग में हमारी जीत संभव होगी। ये जानकारी सोमवार को यहां लोकभवन में कोरोना वायरस के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी. सीएम योगी ने प्रदेश के सभी जनपदों में वरिष्ठ आईएएस व वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को भेजकर राहत तथा बचाव कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।

अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 7 हजार लोगों को क्वारंटीन सेंटर से होम क्वारंटीन भेजने की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि हॉटस्पॉट में रहने वाले कर्मियों को उनके कार्य स्थल पर न जाने दिया जाए. सीएम योगी ने आगरा, लखनऊ, मेरठ, कानपुर नगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद आदि जनपदों में विशेष निगरानी का निर्देश दिया है।

अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व वृद्धि पर भी बल दिया है. सीएम योगी ने राजस्व वृद्धि के वैकल्पिक स्रोत चिन्हित करने के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अबतक 2742 केस सामने आए हैं। जिनमें 1939 एक्टिव केस हैं. उपचार के बाद 2742 में से 758 पेशेंट पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। प्रदेश के 64 जनपद कोरोना से प्रभावित हुए हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को कोरोना के 3328 सैंपल भेज गए थे, जिसमें पिछले सैंपलों के सहित 4021 सैंपलों की टेस्टिंग की गई। आइसोलेशन में 2024 लोगों को रखा गया है, वहीं क्वारंटीन में 11049 लोग हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article दुकान खुलने से पहले ही शराब खरीदने वालों का लग जमावड़ा
Next Article PM किसान सम्मान निधि के तहत जारी हुए ₹18,134 करोड़

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?