प्रदेशउत्तर प्रदेशराहुल पर यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ का पलटवार, बोले…..

राहुल पर यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ का पलटवार, बोले…..

[object Promise]

कानपुर। एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और वामपंथियों को घोटालों की इतनी आदत पड़ गई है कि उन्हें हमेशा कैश ही दिखता है। इसलिए वे मोदी सरकार से कैश मदद करने की बात कर रहे हैं। जबकि सरकार ने जो कैश सीधे गरीबों व जरूरतमंदों के खाते में डाला है, वह इन्हें दिखाई नहीं देता। शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से कानपुर के पत्रकारों से वार्ता में आर्थिक पैकेज में कैश न देने संबंधी विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने पलटवार किया।

महाराष्ट्र और दिल्ली से लोग भगाए गए

मजदूरों के अव्यवस्थित पलायन पर कहा कि विपक्ष की नीयत में कमी है, महाराष्ट्र और दिल्ली से लोग भगाए गए और उनके खाने-पीने का इंतजाम नहीं हुआ। दिल्ली में तो बिहार और पूर्वांचल वालों की बिजली तक काट दी गई। जब राज्य सरकारें राजनीति से प्रेरित होकर ऐसा करती हैं तो अव्यवस्था होती है। सीएए के विरोध प्रदर्शन में भी यही हुआ, हमने सपा को विरोध करने की अनुमति दी तो वे पत्थर चलाने लगे। सपा इतना गिर जाएगी, यह अंदाजा लगाने में हम चूक गए लेकिन अब सावधान हैं।

राजीव गांधी ने सच कहा था

एमएसएमई मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सच कहा था कि एक रुपये में दस पैसा ही नीचे पहुंचता है, मोदी सरकार ने जनधन खाते, आधार और मोबाइल आदि से लिंक करके यह व्यवस्था बदली। अब एक रुपया दिल्ली से चलता है तो नीचे पूरा पहुंचता है। मोदी सरकार-2 में अनुच्छेद 370 की समाप्ति, सीएए, तीन तलाक और अयोध्या में राममंदिर जैसे मसले हल हुए। दस बैंकों का विलय और चीफ ऑफ डिफेंस की तैनाती हुई। अब लोकल, वोकल और ग्लोबल के नारे के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

शास्त्रीजी से मोदी की तुलना

मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद लालबहादुर शास्त्री ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिनकी आवाज पर लोगाें ने घरों में गेहूं बोना और सोमवार को अन्न का त्याग किया था। अब प्रधानमंत्री मोदी की एक आवाज पर पूरे देश ने लॉकडाउन का पालन किया। कहीं कोई सेना या सशस्त्र बल नहीं लगाना पड़ा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories