लखनऊ। यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एक हजार बसें यूपी भेजने के प्रियंका गांधी के सुझाव का कोई मतलब नहीं है।
उन्हें समझना चाहिए कि प्रवासी मजदूर अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश आ रहे हैं न कि यूपी से बाहर जा रहे हैं। इसलिए प्रियंका गांधी को इन बसों को कांग्रेस शासित राज्य महाराष्ट्र और पंजाब भेजना चाहिए।
उन्हें अपनी पार्टी के मुख्यमंत्रियों से बात कर प्रवासी मजदूरों को यूपी की सीमा पर भेजना चाहिए हम उन्हें यहां रिसीव करेंगे।
बता दें कि प्रियंका गांधी ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की थी कि हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। इन्हें चलने की अनुमति दीजिए जिससे कि प्रवासी मजदूरों की मदद की जा सके।



