प्रदेशउत्तर प्रदेशकोविड-19 से बचाव हेतु वेदांता फाउंडेशन लिमिटेड ने दिए 15 हजार मास्क।

कोविड-19 से बचाव हेतु वेदांता फाउंडेशन लिमिटेड ने दिए 15 हजार मास्क।

[object Promise]

कोरोना महामारी के दौरान पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए स्वयं सेवी संस्थाएं…….डीएम।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

 अमेठी। कोविड-19 कोरोना महामारी के संक्रमण से निपटने/पीड़ितों की सहायता के लिए वेदांता फाउंडेशन लिमिटेड नंद घरों से जुड़ी महिलाओं द्वारा मास्क बनवाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज सेंटर ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड इंटरप्रिनियरशिप डेवलपमेंट (सीटेड) संजय सिंह ने जिलाधिकारी  अरुण कुमार को कैंप कार्यालय में 15000 मास्क भेंट किए। संजय सिंह ने बताया कि वेदांता फाउंडेशन द्वारा निरंतर मास्क बनाए जा रहे हैं पूर्व में भी वेदांता द्वारा  10000 मास्क एवं 500 पैकेट नमकीन इत्यादि जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जा चुकी है। जिला प्रशासन के माध्यम से उपरोक्त सामग्री ग्राम प्रधानों, आंगनवाडी कार्यकत्रियों, पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मचारियों आदि को कोरोना महामारी के दौरान बचाव हेतु उपलब्ध कराया जा रहा है। उपरोक्त कार्य हेतु जिलाधिकारी ने वेदांता फाउंडेशन लिमिटेड वा सीटेड के निदेशक श्री संजय सिंह को धन्यवाद दिया है। तथा आगे भी इसी तरह का सहयोग करने हेतु स्वयंसेवी संस्थाओं से अपेक्षा की है। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories