[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कोरोना के महामारी के बीच हुए पूरे देश में लाख डाउन के दौरान कुशीनगर में युपी के पुर्व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पडरौना से जुड़े युवा सपा नेता गरीब असहाय लोगों को लिए भोजन तैयार कर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर घरों में भोजन सामग्री वितरण करने का कार्य कर रहे है।
सपा नेता उदित नारायण स्नाकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ के उपाध्यक्ष रामलखन यादव के अगुवाई में पूरी टीम ने भी इस आपदा की घड़ी में “कोई भी भूखा ना रहने पाए,कोई भी भूखा ना सोने पाए” के क्रम में पडरौना क्षेत्र के विभिन्न गांव व शहर के मोहल्लों में लंच पैकेट तैयार कर भोजन वितरण कर रहे हैं । इसमें धनेश यादव,चंचल मद्धेशिया,प्रियांशु यादव आदि लोग भोजन वितरण करने में शामिल है ।
