प्रदेशउत्तर प्रदेश”प्रियंका ट्विटर वाड्रा’ नाम रखा है हमने’-कांग्रेस नेता पर चुटकी लेते हुए...

”प्रियंका ट्विटर वाड्रा’ नाम रखा है हमने’-कांग्रेस नेता पर चुटकी लेते हुए कहा केशव प्रसाद मौर्य ने

[object Promise]

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर चुटकी लेते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि सोशल मीडिया उन्हें ‘‘प्रमुख राष्ट्रीय नेता’’ के रूप में दिखाता है लेकिन वह 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी से अपने भाई और पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष की जीत भी सुनिश्चित नहीं कर सकीं।

राज्य की राजनीति में प्रियंका के प्रभाव को कमतर आंकते हुए मार्य ने कहा, ‘‘मैं उन्हें गंभीरता से नहीं लेता… हमने उनका नाम ‘प्रियंका टिवटर वाड्रा’ रखा है। वह सिर्फ दो-तीन दिन ट्वीट करती हैं, और मीडिया उसी में व्यस्त हो जाता है। सोशल मीडिया पर उन्हें प्रमुख राष्ट्रीय नेता बताया जाता है।’’

मौर्य ने कहा, ‘‘कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपना आधार खो चुकी है। कांग्रेस महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को नहीं देखना चाहती है। वह दृष्टि दोष का शिकार है कांग्रेस के नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य को अपनी आंखों की जांच करवानी चाहिए। जब उनकी आंख की जांच हो जायेगी तब वह उप्र के साथ-साथ राजस्थान, महाराष्ट्र और पंजाब की असलियत देख पायेंगी।’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को गलत तरीके से देखना चाहती है और मोदी जी और योगी जी पर आरोप ही लगाना चाहती है तो इसका कोई इलाज नहीं है। मैं उनको एक ही सलाह दे सकता हूं कि वह एक अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें और अच्छा चश्मा पहनें।’’

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories