प्रदेशउत्तर प्रदेशप्रवासी मजदूरों ने CM योगी आदित्‍यनाथ के बाहर जाओगे पूछने पर, कहा….

प्रवासी मजदूरों ने CM योगी आदित्‍यनाथ के बाहर जाओगे पूछने पर, कहा….

[object Promise]

गोरखपुर। जंगल रामगढ़ उर्फ चंवरी के दीपू और संदीप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की और हाल जाना। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा, यहां काम मिलेगा तब भी बाहर जाओगे, जवाब में दोनों ने कहा, बाहर नहीं जाएंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाहर से आए प्रवासी श्रमिकों एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोज कमाने वाले लोगों के खाते में एक हजार रुपये भेजने के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से बातचीत कर रहे थे।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो प्रवासियों से की बात 

कलेक्ट्रेट के एनआइसी भवन में पांच प्रवासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र से आए जंगल चंवरी निवासी दीपू और दिल्ली से आए संदीप से बात की। दोनों से उन्होंने बाहर के काम के बारे में पूछा। पेंट पालिश के काम से जुड़े दोनों प्रवासियों से उन्होंने घर लौटने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में मिली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। दोनों ने कहा कि उन्हेंं सारी सुविधाएं मिली थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां भी पेंट पॉलिश का काम होता है, यहां काम मिलेगा, तो बाहर जाओगे। दोनों ने खुशी से कहा कि हम नहीं जाएंगे और यहीं रहकर काम करेंगे।

90 हजार लोगों को लाभ

जिले के 90 हजार लोग एक-एक हजार रुपये की धनराशि दी जानी है। इनमें से 18000 के खाते में शनिवार को धनराशि भेज दी गई है, शेष के खाते में भी जल्द ही भेज दी जाएगी। एडीएम वित्त राजेश सिंह ने बताया कि खातों में धनराशि भेजने के लिए अनुमोदन कर दिया है। एक से दो दिन में राशि खाते में पहुंच जाएगी।

कांफ्रेंसिंग में इन्हेंं मिला था निमंत्रण

संदीप- जंगल रामगढ़ चवंरी, सदर तहसील दीपू – जंगल रामगढ़ चंवरी, सदर तहसील संतोष- जंगल चवंरी, सदर तहसील उपेन्द्र, करजहां, चौरीचौरा अनिल, करजहां, चौरीचौरा तहसील

हजारों की संख्‍या में आए हैं प्रवासी

कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद पैदा हुए संकट में दिल्‍ली, मुंबई और देश के अन्‍य शहरों से पूर्वांचल में हजारों की संख्‍या में प्रवासी मजदूर अपने घरों को वापस लौट आए हैं। इनमें से अधिकांश अब दिल्‍ली, मुंबई जाने की जगह अपने गांव, शहर में ही काम करने को उत्‍सुक हैं। सरकार भी इनकी पूरी मदद कर रही है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories