प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर से बैकॉक,काठमांडू व सिंगापुर की होगी उड़ान- योगी

कुशीनगर से बैकॉक,काठमांडू व सिंगापुर की होगी उड़ान- योगी

कुशीनगर से बैकॉक,काठमांडू व सिंगापुर की होगी उड़ान- योगी

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है। यहा से म्यामार, बैकॉक, सिंगापुर, भैरहवा, काठमांडू आदि के लिए जल्द उड़ान शुरू होगी। सिविल टर्मिनल व वाउंड्रीवाल का काम अंतिम चरण में है। फोरलेन से हवाई अड्डे को जोड़ने के लिए 21 करोड़ रुपए जारी हो चुके है। यह काम पूरा होते ही यहा से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री रविवार को कसया क्षेत्र के अहिरौली राय गांव में जन आरोग्य मेला, पोषण मिशन व महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बीस साल से एयरपोर्ट का काम ठप था, मगर कोई बोल नही रहा था। काम शुरू हुआ तो कुछ लोग राजनीति करने लगे। उन्होंने कुशीनगर के लोगो को उच्च सुबिधा युक्त मेडिकल कालेज मिलने की शुभकामना देते हुए कहा कि मेडिकल कालेज में सभी तरह के इलाज की श्रेष्ट सुबिधा उपलब्ध होगी ।

कोरोना पर किया एलर्ट
मुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर एलर्ट करते हुए कहा कि बीमारी से भय का माहौल बनाने की जगह एलर्ट रहने की जरूरत है। सभी जिलों पर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। बाहर से आने वाले या किसी विदेशी के संपर्क में आकर खुद को बीमार महसूस करने वाले लोगो का यहा इलाज कराए। संदेह होने पर जांच को भेजे और पूरी सावधानी बरते।उत्साह, मगर सावधानी से मनाए होलीमुख्यमंत्री ने जनपद वासियो को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग उत्साह से होली मनाए मगर पूरी सावधानी बरतें। कीचड़  व गंदगी न फेके। फूलो की होली खेले। गले मिलने से परहेज करें।

बुजुर्ग महिला को देख रुकवाई फ़लीट
मुख्यमंत्री की फ्लिट जब रवाना होने वाली थी तो उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को किनारे खड़ा देखा। फ़लीट रुकवाकर उतरे और महिला से मिलकर उनका हाल चाल जाना। महिला ने हाथ जोड़े तो उन्होंने उनके दोनों हाथ पकड़कर खुद उनका अभिवादन किया। 80 वर्षीय यह महिला अहिरौली राय की किशुना देवी थी। उन्होंने कहा कि महाराज जी का आशीर्वाद पाकर धन्य हो गई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories