प्रदेशउत्तर प्रदेशराजस्थान से कुशीनगर आएं रामकोला में युवक को परिवारवालों ने घर में...

राजस्थान से कुशीनगर आएं रामकोला में युवक को परिवारवालों ने घर में घुसने से रोका,भेजा अस्पताल

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार डीह टोला निवासी एक युवक राजस्थान के जोधपुर से शनिवार को अपने गांव पहुंचा। ग्रामीणों व परिजनों ने उसको घर में प्रवेश करने से रोक दिया और कहा कि पहले जांच कराकर कागज लेकर आओ तब घर में प्रवेश मिलेगा।
गांव का एक युवक राजस्थान के जोधपुर शहर में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है। कोरोना वायरस के चलते काम बंद होने के बाद किसी तरह भाग कर शनिवार को जब वह अपने गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी लोगों ने उससे दूरी बना कर कहा कि तुम पहले सरकारी अस्पताल से अपनी पूरी जांच कराकर रिपोर्ट लेकर आओ तब तुमको घर में प्रवेश मिलेगा।
यह बात सुनकर युवक सन्न रह गया और आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह किसी तरह घर पहुंचा है उसे कोई बीमारी नहीं है। ग्रामीण और परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। अंत में वह सरकारी अस्पताल जांच कराने के लिए गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रामकोला डॉ. एसके विश्वकर्मा ने कहा कि युवक अस्पताल आया है, जिसकी जांच हो रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories