रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना(अमेठी)। लाकडाउन की शुरुआत से ही क्षेत्र व गांव में रहकर लोगों की मदद कर रहे युवा दादरा प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह ‘रवि’ ने एक बार फिर बेजुबान बंदरों के प्रति मानवीयता दिखाई है
रवि सिंह ने कादूनाला पहुंचकर लाकडाउन के दौरान भूखे प्यासे बंदरों को गुड़ चना,केला,अंगूर व विस्किट आदि उन सबको खिलाकर मानवता की मिशाल दी है आपको बताते चलें कि नेशनल हाइवे के लखनऊ रोड पर मुसाफिरखाना से 5 किमी दूरी पर कादूनाला वन के नाम से प्रसिद्ध है यही रोड के किनारे सैकड़ो की संख्या में वानरों की झुण्ड जमी रहती है जो सदियो से यही रह रहे है और इस लाक डाउन में भूख के लाले पड़े हुए है इसी स्थान पर सर्वेश सिंह ने शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ बहुत कर भूखे प्यासे बंदरों को गुड़ चना खिलाया।
प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह का मानना है कि इंसान तो अपने हाथों से खाने और पीने का इंतजाम कर सकता है लेकिन इन बेजुबानो का भी इंसान को ख्याल रखना चाहिए और समय-समय पर खुद की सुविधा की तरह इनकी भी सुविधा का ख्याल रखते हुए इनके लिए भोजन पानी का इंतजाम करना चाहिए इससे समाज को एक नया संदेश मिलेगा और लोग इससे प्रेरित होकर ज्यादा से ज्यादा अपने आप के साथ वेजुवबान जानवरों और पशु पक्षियों का भी ख्याल रखेंगे।साथ में हनुमान जायसवाल,प्रशांत श्रीवास्तव,विपुल सिंह,भरत,अतुल आदि रहे।

