प्रदेशमध्य प्रदेश : समस्या बन रहे जंगली हाथी, सरकार के पास कोई...

मध्य प्रदेश : समस्या बन रहे जंगली हाथी, सरकार के पास कोई प्लान नहीं

[object Promise]

भोपाल, छत्तीसगढ़ के रास्ते आने वाले जंगली हाथी मध्य प्रदेश के लिए समस्या बनते जा रहे हैं। प्रदेश के उमरिया व सीधी जिलों में 54 हाथियों ने ढाई साल से डेरा डाल रखा है। ये हाथी खेतों को बर्बाद कर रहे हैं, घरों को उजाड़ रहे हैं और अब तक अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोगों को मार चुके हैं।

[object Promise]
छत्तीसगढ़ के रास्ते आने वाले जंगली हाथी मध्य प्रदेश के लिए समस्या बनते जा रहे हैं। प्रदेश के उमरिया व सीधी जिलों में 54 हाथियों ने ढाई साल से डेरा डाल रखा है। ये हाथी खेतों को बर्बाद कर रहे हैं घरों को उजाड़ रहे हैं।

मध्य प्रदेश सरकार के पास हाथियों को काबू करने की कोई योजना नहीं है। राज्य सरकार को केंद्र सरकार से भी कोई मदद नहीं मिली है। राज्य सरकार ने केंद्र से प्रदेश को हाथी परियोजना में शामिल करने की मांग की है।

मध्य प्रदेश में हाथी बीते करीब एक दशक से आ रहे हैं, मगर हर साल वे लौट जाते थे, लेकिन ढाई साल पहले आए 40 हाथियों के एक झुंड ने उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ क्षेत्र को स्थाई ठिकाना बना लिया। वे टाइगर रिजर्व और उसके बाहरी क्षेत्र में घूम रहे हैं।

आठ हाथियों का एक झुंड सीधी जिले में स्थित संजय दुबरी टाइगर रिजर्व और उसके आसपास सक्रिय हैं। दो नर हाथी तो प्रदेश के लगभग मध्य में स्थित नरसिंहपुर जिले तक पहुंच गए थे। जिनमें से एक की पिछले दिनों करंट से मौत हो गई और दूसरा भटक गया। अब ड्रोन और पदचिह्न की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ये हाथी ओडिशा और झारखंड के हैं तथा छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश आते हैं। हाथी वैसे तो झाडि़यों में रहते हैं पर उन्हें घास के खुले मैदान भी पसंद हैं। शायद इसीलिए मप्र पसंद आ गया। यहां खाने के लिए वनस्पति भी भरपूर है।

वनकर्मियों, ग्रामीणों को प्रशिक्षण

वन विभाग द्वारा हाथियों के रास्ते में बसी बस्तियों के लोगों और वनकर्मियों को हाथियों से बचने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन्हें सिखाया जा रहा है कि खड़ी लालमिर्च भरकर गोबर के गोले बनाएं व पटाखे रखें। हाथियों का दल नजदीक आए तो पटाखे चलाएं और गोबर के गोलों में आग लगाकर उनकी ओर फेकें। इससे वे दूर हटेंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories