प्रदेशजिला अस्‍पताल में किया आइसोलेट किया गया, देह व्यापार में गिरफ्तार की...

जिला अस्‍पताल में किया आइसोलेट किया गया, देह व्यापार में गिरफ्तार की गई महिला निकली कोरोना पाजिटिव

[object Promise]

रुद्रपुर : देह व्यापार में पीडि़ता के बयानों के आधार पर प्रकाश में आई गिरफ्तार भूरारानी निवासी महिला कोरोना पाजिटिव मिली है। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया।

पुलिस के मुताबिक कुछ माह पहले पुलिस ने किशोरी से देह व्यापार कराए जाने का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान पुलिस ने हल्द्वानी के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही नाबालिग पीडि़ता से पूछताछ की थी, जिसमें आरोपित की पत्नी का नाम भी सामने आया था। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को महिला दरोगा नीमा बोहरा के नेतृत्व में उसे भूरारानी रोड से गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही ट्रूनेट जांच भी कराई। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उसके संपर्क में आए पुलिस कर्मियों के साथ ही अन्य लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। सभी का कोविड टेस्ट कराया जाएगा।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories