प्रदेशएकतरफा प्रेम में युवक ने युवती को सरेराह दिनदहाड़े गोली मार दी

एकतरफा प्रेम में युवक ने युवती को सरेराह दिनदहाड़े गोली मार दी

[object Promise]

महासमुंद| महासमुंद जिला मुख्यालय से मात्र चार किलोमीटर दूर ग्राम बेलसोंडा में गुरूवार दोपहर एक युवक ने एक युवती की सरेराह दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचकर कर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का बताया गया है|

महासमुन्द पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का बताया गया है|

पुलिस के मुताबिक घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतिका की बहन है जो उसके साथ दवाई खरीदने मेडिकल स्टोर्स गई थी। घटना दोपहर करीब साढ़े 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।

मृतका की बहन हेमलता के मुताबिक वे और रुपा दवाई खरीदने के लिए मेडिकल स्टोर्स गई थी। वहां से वापस लौट रही थी तभी घर से करीब 100 मीटर दूर जगेश्वर देवांगन के घर के सामने उनके पीछे से एक बाइक सवार तीन युवक अचानक पहुंचे। जिसमें सवार एक युवक उनके नजदीक आया और रुपा की कनपटी के पास गोली चलाकर बाइक से ही फरार हो गया।

गोली की आवाज सुनकर परिवार के साथ ही आसपास के लोग पहुंच गए और रुपा को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। माना जा रहा है कि सिर पर गोली लगने से उनकी रास्ते में ही मौत हो गई होगी।

घटना के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया|

एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भूरकर ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी नदीमोड़ घोड़ारी निवासी 22 साल के चंद्रशेखर परमार घटना को अंजाम देने के बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। जबकि घटना के दो सहआरोपी भरत निषाद व एक अन्य फरार है|

आरोपी ने बताया कि वह भरत निषाद की बाइक से घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। इसके लिए उसने दिल्ली और मेरठ के बीच कही से देशी कट्टा खरीदा था।

जानकारी के मुताबिक मृतका रुपा बीएड की छात्रा थी| उनका गांव के ही सुंदरनगर भाठापारा में मकान है। उनकी माता जमुना धीवर पंच हैं।बहरहाल महासमुन्द पुलिस मामले में धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है| मामले की जाँच जारी है|

Hot this week

Related Articles

Popular Categories