Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms of Service
  • Terms and Conditions
  • Join our Social Group
Search
  • ब्रेकिंग
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • गुजरात
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • World
  • Technology
  • Posts
    • Gallery Layouts
    • Video Layouts
    • Audio Layouts
    • Post Sidebar
    • Review
    • Content Features
    • Table of Contents
  • Post Layouts
  • Pages
    • Search Page
    • 404 Page
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home
Tech खबरें

एप्पल ने भारत में पहली तिमाही की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया

admin
Last updated: April 17, 2026 11:55 am
admin
Share
SHARE

आईफोन और स्मार्ट डिवाइस बनाने वाली कंपनी एप्पल ने इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में देश में रिकॉर्ड बिक्री की और साल-दर-साल आधार पर दहाई अंक की वृद्धि दर हासिल की। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने यह जानकारी दी। कुक पिछले महीने ही भारत आए थे और मुंबई तथा नई दिल्ली में कंपनी के पहले ब्रांड रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया था। एप्पल ने अपनी मार्च में समाप्त तिमाही में 94.8 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया जो उम्मीद से बेहतर है।

कुक ने गुरुवार को विश्लेषकों को बताया, भारत में व्यवसाय को देखते हुए, हमने एक तिमाही का रिकॉर्ड स्थापित किया है। साल-दर-साल आधार पर दहाई अंक की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। इसलिए यह हमारे लिए काफी अच्छी तिमाही थी। भारत एक अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार है। यह हमारे लिए एक प्रमुख फोकस है। मैं हाल ही में वहां गया था। बाजार में गतिशीलता अविश्वसनीय है।

उन्होंने कहा कि एप्पल अधिक ग्राहकों की सेवा करने के लिए समय के साथ भारत में परिचालन का विस्तार कर रहा है। कुक ने कहा, तीन साल पहले हमने ऐप्पल स्टोर ऑनलाइन लॉन्च किया था। और फिर हमने कुछ सप्ताह पहले ही दो स्टोर – एक मुंबई में और एक दिल्ली में – लॉन्च किए जिनकी शुरुआत काफी अच्छी रही है।

एप्पल को देश में कई चैनल पार्टनर भी मिले हैं। एप्पल सीईओ ने कहा, कुल मिलाकर, मैं वहां ब्रांड के लिए जो उत्साह देख रहा हूं उससे ज्यादा खुश और उत्साहित नहीं हो सकता। मध्यम वर्ग में बहुत सारे लोग आ रहे हैं, और मुझे वास्तव में लगता है कि भारत एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। वहां होना बहुत अच्छा है। कंपनी ने मेक्सिको, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सऊदी अरब, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात में किसी भी तिमाही के और ब्राजील, मलेशिया और भारत में जनवरी-मार्च तिमाही के नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कर्नाटक में मोदी ने किया कुछ ऐसा की बन गए चर्चा का पात्र
Next Article गूगल का बार्ड एआई जल्द ही पिक्सल डिवाइसों पर होमस्क्रीन विजेट के रूप में आएगा
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?