Tech खबरेंTiktok का बड़ा एक्शन, सभी भारतीय कर्मचारियों को निकाला

Tiktok का बड़ा एक्शन, सभी भारतीय कर्मचारियों को निकाला

डेस्क। Tiktok Layoff Entire Staff in India: चीन कंपनी ByteDance ने अपने भारत में अपने ऐप टिकटॉक के सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है वहीं कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे अपने ई-मेल में कहा है कि 28 फरवरी उनका, इस कंपनी में आखिरी वर्किंग दिन होगा।
वहीं इसके बदले में कंपनी प्रभावित कर्मचारियों को 9 महीने का वेतन भी देगी। कंपनी के इस फैसले की रिपोर्ट इकोनॉमिक टाइम्स ने दी है। वहीं उसके बाद भी पीछे नहीं है और इस मामले से परिचित कुछ सूत्रों ने अखबार को जानकारी देते हुए बताया है कि Tiktok ने भारत में काम करने वाली पूरी टीम को तो बर्खास्त कर दिया है।
साथ ही इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते के शुरुआत में 40 लोगों को पिंक स्लिप भी दी गई है। वहीं साथ ही निकाले जाने वाले कर्चमारियों को कंपनी ने 9 महीने का वेतन भी देने की बात कही है। 
साथ ही कर्मचारियों से यह भी कहा है कि नई जॉब तलाश करने के लिए कंपनी की तरफ से कुछ बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे और छंटनी की वजह पर कंपनी ने कहा है कि चीनी ऐप्स पर सरकार के रुख के कारण कंपनी भारत में अपने ऑपरेशन यानी काम को फिर से शुरू भी नहीं कर सकती है। 
जानकारी के लिए आपको बता दें केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए जून 2020 में टिकटॉक समेत करीब 300 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था और जिसके बाद कंपनी के इंडिया ऑफिस के कई कर्मचारी ज्यादातर दुबई और ब्राजील के ग्राहकों के लिए काम भी कर रहे थे। वहीं भारत में टिकटॉक पर जब बैन लगाया गया था उस वक्त कंपनी के पास 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स भी थे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories