बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ वीवो का कलर चेंजिंग स्मार्टफोन

डेस्क। Vivo ने भारत में हाल ही में अपनी V27 Series से पर्दा उठा दिया था। वीवो वी27 और वीवो वी27 प्रो स्मार्टफोन को कलर-चेंजिंग बैक पैनल और कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च भी किया गया था। साथ ही Vivo V27 Pro स्मार्टफोन की सेल देश में पहले ही शुरू हो गई है जबकि अब Vivo V27 की सेल का ऐलान भी कंपनी ने कर दिया है और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट से डिवाइस को खरीदा भी जा सकता है। हम आपको वीवो 27 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ बताएंगे…

Vivo V27 Offer Price In India 

वीवो वी27 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 32,999 रुपये की है। वहीं 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वाला टॉप-ऐंड वेरियंट 36,999 रुपये का है। डिवाइस को मैजिक ब्लू और नोबल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वीवो के इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और दूसरे रिटेल स्टोर से भी लिया जा सकता है।
Vivo V27 के ICICI, Kotak Mahindra और HDB Financial Sevices कार्ड के साथ लेने पर 3000 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा। इसके अलावा, ग्राहक पुरानी डिवाइस के बदले वीवो वी27 खरीदने पर भी 3000 रुपये तक अपग्रेड बोनस आराम से पा सकते हैं।
वीवो वी27 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी और वीडियो कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। वीवो के इस हैंडसेट को पावर देने के लिए 4600mAh की बैटरी दी हुई है जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल-सिम सपोर्ट, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 164.1 x 74.8 x 7.4 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम है।
वीवो वी27 में 6.78 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी दी गई है जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन को ऑफर करती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और पिक्सल डेनसिटी 388 पीपीआई की है। स्मार्टफोन के बैक पैनल पर कलर चेंजिंग फ्लॉराइट एजी ग्लास (Colour Changing Fluorite AG Glass) टेक्नोलॉजी भी मिलती है। वीवो के इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 MC4 GPU bhi दिया हुआ है।
वीवो वी27 डिवाइस में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज भी मिलती है। हैंडसेट ऐंड्रॉयड 13 ओएस के साथ में आता है जिस पर Funtouch OS 13 स्किन भी दी गई है। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जो OIS, PDAF सपोर्ट और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेटअप के साथ में आता है। फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी मौजूद है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img