Tech खबरेंनए साल से WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे पुराने iPhones पर…

नए साल से WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे पुराने iPhones पर…

[object Promise]

नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp हर साल कुछ पुराने डिवाइसेज को सपोर्ट करना बंद कर देता है। पिछले साल कंपनी ने iOS 8 वर्जन को सपोर्ट नहीं करने की घोषणा की थी। वहीं अब साल 2021 में iOS 9 प्लेटफॉर्म पर चलने वाले डिवाइसेज पर यूजर्स WhatsApp का उपयोग नहीं कर पाएंगे। अगर आपके भी iPhone यूजर्स हैं तो पुराने वर्जन की बजाय अब नए वर्जन पर आधारित डिवाइस का इस्तेमाल करें। यहां हम आपके लिए उन iPhone मॉडल की लिस्ट लेकर आए हैं जिनमें साल 2021 में WhatsApp का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

जानें मुख्य वजह

WhatsApp हर साल पुराने एंड्राइड और आईओएस वर्जन वाले स्मार्टफोन को सपोर्ट करना बंद कर देता है। हालांकि, अभी तक WhatsApp ने साल 2021 को लेकर इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि हर बार की तरह इस बार भी यूजर्स को यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर नए फीचर्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

अगर साल 2021 में WhatsApp पुराने iOS को सपोर्ट करना बंद कर देता है तो कई मॉडल्स में यूजर्स इस ऐप का उपयोग नहीं कर पाएंगे। अगर आपके पास भी iOS 9 ओएस पर आधारित मॉडल है तो उसे तुरंत अपडेट कर लें। इस लिस्ट में iPhone 4s, iPhone 5, iPhone 5c, iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus शामिल हैं। ये सभी मॉडल iOS 8 वर्जन पर काम करते हैं। जबकि अब मार्केट मं iOS 14 दस्तक दे चुका है।

ता दें कि फिलहाल WhatsApp एंड्राइड 4.3 या इससे अधिक वर्जन को सपोर्ट करता है। लेकिन आने वाले दिनों में एंड्राइड 4.3 वर्जन पर आधारित स्मार्टफोन्स में यूजर्स इस ऐप का उपयोग नहीं कर सकेंगे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर पहले ही चेक कर लें कि आपका फोन कौन से एंड्राइड वर्जन पर काम करता है। अगर पुराना वर्जन है तो उसे तुरंत अपडेट कर लें या फिर अपने बजट में नया स्मार्टफोन भी देख सकते हैं।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories