गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
मध्य प्रदेश 07:15 am3 मिनट पठन समय

लोकतंत्र को समझना और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी जरूरी: स्कूली विद्यार्थियों से बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा में मेधावी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए लोकतंत्र, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर

a

admin (Editor in Chief)

23 जुलाई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
लोकतंत्र को समझना और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी जरूरी: स्कूली विद्यार्थियों से बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा में मेधावी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए लोकतंत्र, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही देखकर अपने अनुभव साझा किए।

भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज के विद्यार्थी देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। लोकतंत्र के मूल्यों को समझना, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाना प्रत्येक जागरूक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय परंपराओं से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक-1 में विधानसभा का भ्रमण करने आए स्कूली विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र, विधानसभा की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विधानसभा लोकतंत्र की सबसे बड़ी पाठशाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किस प्रकार कार्य करती है, कानून कैसे बनाए जाते हैं, विधानसभा में जनहित के मुद्दों पर चर्चा कैसे होती है और संसदीय परंपराएं किस प्रकार लोकतंत्र को मजबूत करती हैं, इन सभी बातों को समझने के लिए विधानसभा सबसे उपयुक्त स्थान है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बन सकें।

90 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विधानसभा का मानसून सत्र

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में आगर-मालवा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थी तथा स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल, जबलपुर के 40 विद्यार्थी शामिल थे। ये सभी विद्यार्थी मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही देखने भोपाल पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए विधानसभा भ्रमण के उनके अनुभव भी जाने। विद्यार्थियों ने बताया कि पहली बार विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष देखने का अवसर उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। इससे उन्हें संसदीय लोकतंत्र, विधायी प्रक्रिया और शासन व्यवस्था को करीब से समझने का मौका मिला।

विद्यार्थियों की प्रतिभा और नवाचार की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मक सोच और नवाचार की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सीखने, मेहनत करने और समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने भेंट किए स्वयं तैयार किए मॉडल

आगर से विधायक माधव सिंह (मधु गहलोत) और जबलपुर कैंट विधायक अशोक रोहाणी के मार्गदर्शन में भोपाल पहुंचे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न शैक्षणिक मॉडल और आकर्षक सीनरी भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी नवाचार और सृजनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारीउत्तराखंड

चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

देहरादून:  चीनी के बढ़ते मूल्यों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकार

1 सित॰ 2026
संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देशउत्तराखंड

संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

चिकित्सालयों में दवाओं, जांच सुविधाओं और चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देहरादून:  आगामी दिनों में संभावित संक्रामक बीमारियों ए

1 सित॰ 2026