;
up-uttarakhand-news

24.60 दियों से जगमगाएगी अयोध्या

×

24.60 दियों से जगमगाएगी अयोध्या

Share this article
24.60 दियों से जगमगाएगी अयोध्या

अयोध्या में आज 24.60 दियों के साथ दीपोत्सव होगा। पूरी अयोध्या सज चुकी है। हर तरफ लाइट खूबसूरत सजावट दिख रही है। रामकथा आधारित 15 तोरणद्वार बनाए गए हैं जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अयोध्या का नजारा ऐसा है मानों स्वर्ग लोक जमीन पर उतर आया हो। योगी के नेतृत्व में आज अयोध्या की काया बदली-बदली लग रही है। आज दीपोत्सव के दिन अयोध्या में रिकॉर्ड बनेगा। 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है। इसके आलावा रिकॉर्ड बनाने के लिए 3 लाख 60 हजार अन्य जगहों पर जलाए जाएंगे। दूर -दूर से लोग अयोध्या में आयोजित हो रहे दीपोत्सव को देखने के लिए उपस्थित होंगे।

आज क्या- क्या होगा अयोध्या में:

Advertisement
Full post

आज अयोध्या में स्वर्ग के दर्शन होंगे। पूरी अयोध्या आज दीप लाइट और तरह-तरह की आकर्षक सजावट से जगमगा उठेगी। 24.60 दियों के साथ आयोध्या नया रिकॉर्ड बनाएगी। हेलीकॉप्टर से भगवान राम अयोध्या में आगमन करेंगे। सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनके स्वागत के लिए वहां उपस्थित होंगे। अयोध्या के अलौकिन नजारे को देखने के लिए राम कथा मार्ग में श्रद्धालु उपस्थित होंगे। उम्मीद है ग्रीन पार्क में 5000 हजार से अधिक अतिथि मौजूद होंगे। इसके अलावा सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी 20 मिनट तक होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

जानें विशेष बातें: