Home up-uttarakhand-news Lucknow Shaurya Museum: यूपी में बनेगा देश का पहला शौर्य संग्राहलय,...

Lucknow Shaurya Museum: यूपी में बनेगा देश का पहला शौर्य संग्राहलय, योगी बोले

58
0

Lucknow Shaurya Museum: यूपी के विकास के लिए योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयास कर रहे हैं। कानून व्यवस्था से लेकर साफ़-सफाई हर चीज अब्बल बनाने की कवायद में योगी सरकार प्रयासरत है। वही अब योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ सीजी सिटी में 23 करोड़ की लागत से शौर्य संग्रहालय बनाने की घोषणा के साथ आज इसका भूमि पूजन भी किया है।

यूपी के इस शौर्य संग्राहलय में रिटायर्ड युद्धपोत रखे जाएंगे। यह संग्रहालय यूपी के इकाना स्टेडियम के पास बन रहा है। भूमि पूजन में यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ के साथ कार्यक्रम स्थल पर मंत्री जयवीर सिंह, विधायक राजेश्वर सिंह, मुख्य सचिव डीएस मिश्रा और नौसेना के अफसर मौजूद रहे। 

पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा- यह संग्रहालय पहला शौर्य संग्रहालय होगा जहाँ सेना के रिटायर्ड युद्धपोत रखे जायेगे। योगी जी के नेतृत्व में पर्यटन कार्य तीव्रता के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत की नौ सेना और लखनऊ का घनिष्ठ संबंध है। हमारा युद्ध पोत आईएनएस गोमती का नाम लखनऊ की गोमती पर रखा गया। यह लखनऊ के लिए गर्व की बात है। 

उन्होंने आगे कहा- जब भारतीय नौ सेना का कोई युद्धपोत रिटायरर्ड होता है तो उसके स्थान पर नया युद्ध पोत आता है। उसका नाम उसी युद्धपोत के नाम पर रखा जाता है। वही अब से जो युद्धपोत रिटायर्ड होंगे उनको शौर्य संग्राहलय में रखा जाएगा। वही यूपी के मुखिया योगी ने भूमि पूजन के बाद अपने सम्बोधन में वाइस एडमिरल को हृदय से धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा आज हम सभी के लिए गर्व का दिन है। 64 वर्ष पूर्व लद्दाख मे सीआरपीएफ के जवानों ने सहादत दी थी। 4 वर्ष तक देश सेवा करने वाले आईएनएस गोमती को जब डी कमीशन किया गया तो वो यहाँ शौर्य संग्रहालय के रूप मे स्थापित किया जा रहा है। यह देश शौर्य संग्रहालय है जो देश की शान बढ़ाएगा। 

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।