state-news world-news viral-news business politics
Jan Sandesh Online is Hindi News
Home मनोरंजन राष्ट्रीय चुनाव समाचार webstories up-uttarakhand-news SUBSCRIBE
Home world-news viral-news business politics sports मनोरंजन राष्ट्रीय SUBSCRIBE
•  sugar cravings को कैसे नियंत्रित करें •  टीवी रियलिटी शो में सफलता की कहानियाँ •  उत्तर प्रदेश में परंपराओं का सामाजिक प्रभाव •  बिज़नेस के लिए CRM टूल्स का महत्व •  AI आधारित फोटो और वीडियो एडिटिंग •  राज्यों में किसानों की स्थिति •  अपने व्यवसाय की ऑनलाइन प्रतिष्ठा कैसे बढ़ाएं •  राज्यवार शिक्षा बजट का विश्लेषण
Home up-uttarakhand-news Ram Mandir Inauguration: हर जिले के श्रद्धालुओं को योगी करवाएंगे रामलला के दर्शन
BREAKING

Ram Mandir Inauguration: हर जिले के श्रद्धालुओं को योगी करवाएंगे रामलला के दर्शन

<p>Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी,सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत कई जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी। उम्मीद लगाई जा रही है 22 जनवरी के कार्यक्रम में विपक्ष के भी कई बड़े नेता शिरकत कर सकते हैं। वही अब [&hellip;]</p>

Author
By News Desk
30 October 2023
Ram Mandir Inauguration: हर जिले के श्रद्धालुओं को योगी करवाएंगे रामलला के दर्शन

Ram Mandir Inauguration: हर जिले के श्रद्धालुओं को योगी करवाएंगे रामलला के दर्शन

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी,सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत कई जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी। उम्मीद लगाई जा रही है 22 जनवरी के कार्यक्रम में विपक्ष के भी कई बड़े नेता शिरकत कर सकते हैं। वही अब राम भक्तों को लेकर यूपी के कानपुर में एक सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा राम मंदिर (Ram Mandir) का काम पूरा होने वाला है। जल्द ही प्रत्येक जिले से लोगों को राम मंदिर में प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। 

क्या बोले सीएम योगी-

योगी आदित्यनाथ ने परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के कार्यक्रम में कहा- हम किसी का हाथ पकड़ते हैं तो उसका साथ देते हैं। उसके विकास को सुनिश्चित करते हैं और सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलते हैं। हमारा उद्देश्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। राम मंदिर निर्माण का काम पूर्ण होने के बाद सभी जिलों से भक्तगणों को हम रामलला के दर्शन करवाने ले जाएंगे। 

पिछली सरकारों ने स्वयं का लाभ साधा, जाति धर्म और क्षेत्र के नाम पर समाज को बाँटने का काम किया। लेकिन हमारी सरकार ने प्रत्येक वर्ग की जनता का विकास किया। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों को बिना किसी भेदभाव के मिला है। 

कानपूर में योगी ने क्या किया :

बता दें जनपद कानपुर में आयोजित अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में ₹501 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के साथ ही ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अंतर्गत कानपुर नगर निगम में कूड़ा प्रबंधन को और मजबूत करने हेतु नए वाहनों को हरी झण्डी दिखाई। ODOP उद्यमियों को अनुदान धनराशि का चेक, ‘मुख्यमंत्री आवास योजना’ के लाभार्थी को प्रतीक स्वरूप आवास की चाबी, ‘बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ’ की लाभार्थियों को लाभांश धनराशि का चेक तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट व स्मार्टफोन/टैबलेट वितरित किए। 

Author

News Desk

You Might Also Like

Related article

Ram Mandir Inauguration: हर जिले के श्रद्धालुओं को योगी करवाएंगे रामलला के दर्शन

Related article

Ram Mandir Inauguration: हर जिले के श्रद्धालुओं को योगी करवाएंगे रामलला के दर्शन

Related article

Ram Mandir Inauguration: हर जिले के श्रद्धालुओं को योगी करवाएंगे रामलला के दर्शन

Related article

Ram Mandir Inauguration: हर जिले के श्रद्धालुओं को योगी करवाएंगे रामलला के दर्शन

Follow US

| Facebook
| X
| Youtube
| Tiktok
| Telegram
| WhatsApp

Jan Sandesh Online is Hindi News Newsletter

Stay informed with our daily digest of top stories and breaking news.

Most Read

1

AI आधारित फोटो और वीडियो एडिटिंग

2

राज्यों में किसानों की स्थिति

3

अपने व्यवसाय की ऑनलाइन प्रतिष्ठा कैसे बढ़ाएं

4

राज्यवार शिक्षा बजट का विश्लेषण

5

माइंडफुल ईटिंग के फायदे

Featured

Featured news

भारतीय हस्तियों की जीवनियाँ

Featured news

उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक महत्व

Featured news

व्यवसाय में सोशल प्रूफ का उपयोग

Featured news

टेक कम्युनिकेशन के नए साधन

Newsletter icon

Jan Sandesh Online is Hindi News Newsletter

Get the latest news delivered to your inbox every morning

About Us

  • Who we are
  • Contact Us
  • Advertise

Connect

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube

Legal

  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms and Conditions
© 2025 Jan Sandesh Online is Hindi News. All rights reserved.