लखनऊ में लगाया गया 108 फीट ऊंचा धर्म ध्वज
Fri, 5 Aug 2022
| 
उत्तरप्रदेश: हिन्दू धर्म मे धर्म ध्वज का महत्व तिरंगे से कम नही है। जहां तिरंगा भारत की शान है वही हिन्दू धर्म में धर्म ध्वज हिंदुओं का स्वाभिमान है। वही अगर हम बात 2 अगस्त की करे तो इस दिन उत्तरप्रदेश के जिला लखनऊ में 108 फीट ऊंचा धर्म ध्वज लगाया गया। इस धर्म ध्वज के लगने से हिंदुओ की प्रतिष्ठा और ऊंची हो गई। इस धर्म ध्वज पर ओम लिखा हुआ है। यह लोगो को खूब आकर्षित कर रहा है और हिन्दू धर्म का कद इससे ऊंचा हो गया है।
लखनऊ के पक्का पुल पर यह ध्वज लगाया गया। लोग इसे देखने के लिये भारी संख्या में पहुंच गए। लोगो की लाइन लगी थी धर्म ध्वज को देखने के लिये। लोग धर्म ध्वज की तस्वीरे ले रहे हैं। इसकी ऊंचाई अधिक है लोग को यह दूर से ही आकर्षित कर रहा है। यह धर्म ध्वज पातालपुरी लेटे हुए हनुमान मंदिर पंचवटी घाट परिसर में लगाया गया है। यह ध्वज पूरा ऑटोमेटिक तरीके से लगाया गया है इसे बारिश, आंधी और तूफ़ान नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं।
वही अगर यह खराब होता है तो इसे आसानी से बदला जा सकता है। मंदिर के अध्यक्ष का कहना है कि धर्म ध्वज हमारे इष्ट देव कष्ट निवारक पवन सूत हनुमान को अर्पित किया गया है। यह ध्वज जीत, सुकून, आस्था, स्वाभिमान का प्रतीक है। जानकारी के लिये बता दें लखनऊ से पहले देश के दो राज्य गुजरात और छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भी धर्म ध्वज लगाया जा चुका है। इन दोनों राज्यों में भी 108 फीट ऊंचा धर्म ध्वज मौजूद हैं।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह jansandeshonline@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।