लव मैरिज के बाद दुल्हन ने किया Sex से इनकार तो पंचायत से लेकर नारी उत्थान केंद्र ले गए ससुराल वाले
चार साल से था लव अफेयर पर शादी के बाद दुल्हन ने मना कर दिया

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बाद से यह बहुत ही वायरल हो रही है। हुआ कुछ यूं कि दो कपल्स एक दूसरे को चार साल तक डेट कर रहे थे। इसके बाद जब उनकी शादी हुई तो दुल्हन ने दूल्हे को शारीरिक संबद्ध बनाने से मना कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने कुछ ऐसा किया जिसने सबको और भी हैरान कर दिया।
डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दुल्हन ने सुहागरात के समय अपने पति को शारीरिक संबंध बनाने से रोक दिया। इसमें सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह थी कि ये कपल; दुल्हन और दूल्हे के बीच पिछले चार सालों से रिलेशन था। उनके रिलेशन के खुलासे के बाद परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे पर बच्चों की खुशी के आगे उनको मानना पड़ा।
इसके बाद जब सुहागरात के दिन दुल्हन ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया जिसके बाद सभी रिश्तेदार हैरान हो गए।
सुहागरात में क्या हुआ जानिए
जब दुल्हन ने ऐसा कहा तो शुरुआत में दूल्हे को लगा कि शायद वो उसके साथ मजाक किया जा रहा है। इसके बाद दुल्हन ने साफ करते हुए कहा कि किसी भी हाल में वो कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी। जब उससे इसका कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसे ऐसा करना बिल्कुल पसंद नहीं हैं। यह सुनकर के बाद दूल्हे के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
इसके बाद परिवार वालो ने लड़की को खूब समझाने की कोशिश की पर वो नहीं मानी और लगातार शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती रही। लड़की ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी।
इसके बाद ससुराल वाले दुल्हन को लेकर नारी उत्थान केंद्र पर गए। वहां पर दुल्हन की काउंसलिग कराई गई, लेकिन उसने शारीरिक संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया। अंत मे दोनों ने अपनी मर्जी से इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया।
लड़की ने की थी जबरदस्ती शादी
इस मामले पर नारी उत्थान केंद्र की काउंसलर ऋतु नारंग ने कहा कि, यह एक प्रेम कहानी थी। इसमें लड़की ने अपने प्रेमी से कहा कि अगर वो शादी नहीं करेगा, तो वो जहर खाकर अपनी जान दे देगी।
इस पर लड़के ने कहा कि ठीक है, हम शादी कर लेते हैं। दोनों ही परिवार के लोगों ने खुशी-खुशी अपने बच्चें की शादी के लिए हां कर दी। शादी के बाद सुहागरात के दिन लड़की ने कहा, 'I am not Comfortable' यानी मैं सेक्स करने के लिए अभी तैयार नहीं हूं।
लड़के ने कहा कि जब comfortable हो बता देना। कुछ समय बाद पति ने पूछा कि क्या परेशानी है? फिर लड़की ने कहा, 'मुझे सेक्स करने से डर लगता है, मैं सेक्स नहीं करूंगी।' यह मामला मीडिया में आते ही काफी वायरल हो रहा है।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह jansandeshonline@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।