2024 में भाजपा सपा की होगी सीधी टक्कर:- मुलायम सिंह
Sat, 7 May 2022
| 
UttarPradesh:- उत्तरप्रदेश में जारी सियासी संग्राम में सपा और भाजपा के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला देंखने को मिला। वही अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के संदर्भ में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि 2024 में टक्कर भाजपा और सपा के मध्य होगी। इसका सबूत हमे 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में मिल गया है।
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओ को तैयार रहने की हिदायत देते हुए कहा कि दोनों दलों के मध्य 2024 में कांटे की टक्कर देंखने को मिलेगी सभी तैयार रहें। वही अगर हम चुनाव में सपा के प्रदर्शन की बात करें तो वह काफी बेहतर रहा है।
उन्होंने आगे कहा समाजवादी पार्टी जनता की पार्टी है। सपा गरीबों किसानों और नौजवानों की बात कारती है। यह देश के अहम मुद्दों पर सरकार से सवाल करती है। आज के समय मे समाजवादी समाज के लिए लगातार काम कर रही है। पार्टी सभी जाति और धर्म के लोगों के साथ समान व्यवहार रखती है। प्रदेश की जनता ने सपा पर भरोसा जताया है सपा उनके भरोसे पर काम करेगी और अपनी जिम्मेदारी भी निभाएगी।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह jansandeshonline@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।