योगी के गढ़ में बदलेंगे बोर्डो के नाम, अब उर्दू बाजार होगा हिंदी बाजार

उत्तरप्रदेश: उत्तरप्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभाली है। उन्होंने कई जिलों के नामो में परिवर्तन किया है। वही योगी के गृह राज्य गोरखपुर में कई बोर्ड ऐसे है जिनका नवीनीकरण हो गया है। उनके पुराने नाम बदल गए हैं वही कई बोर्डो के नाम बदले जा रहे हैं।
गोरखपुर में अब बोर्ड की संख्या 80 है। इन 80 बोर्डो में से 50 बोर्डो के नाम बदले जा चुके हैं। वही बाकियों के नाम बदलने की प्रोसेस तेजी से चल रही है। बता दें गोरखपुर नगर निगम के परिसीमन के प्रारुप को शासन की मंजूरी मिल गई है। इस परिसीमन में 32 गांवों को नगर निगम में शामिल किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर में जिन बोर्डो के नाम मे परिवर्तन किया जाएगा। उनके नाम महापुरुषों और शहीदों के नाम से रखे जायेगे। बताया गया है कि इन बोर्डो के नाम मे भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, फिराक गोरखपुरी, दिग्विजयनाथ और मत्स्येंन्द्र नाथ के नाम पर भी कई वार्डों के नाम होंगे। वही अब उर्दू बाजार का नाम हिंदी बाजार होगा।