तिरंगा किसी की जागीर नहीं, हर घर तिरंगा अभियान पर यूपी में छिड़ा विवाद

डेस्क। हर घर तिरंगा के मुद्दे पर यूपी की क्षेत्रीय विपक्षी पार्टी सपा और भाजपा सरकार के बीच आगे निकलने की होड़ चालू है।
भाजपा के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जहां उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के दो करोड़ घरों पर तिरंगा लहराने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान को अगस्त से शुरू करने जा रही है, तो वहीं इस सरकारी अभियान से पहले यानी कि 9 से 15 अगस्त तक समाजवादी पार्टी भी प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को अपने तरीके से चलाने की काशमकश में हैं।
समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आदेश दे दिया गया है कि वह न सिर्फ अपने घर पर तिरंगा लगाएं, बल्कि दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि 9 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर पर तिरंगा' लहराता दिखाई देना चाहिए।
इस मामले में अब बीजेपी आरोप लगा रही है कि समाजवादी पार्टी ने भाजपा के अभियान को ही कॉपी कर लिया है। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी का कहना है कि वह सबसे बड़ी राष्ट्रवादी पार्टी है जो हमेशा से देश और तिरंगे का सम्मान करती रही है।
सपा का कहना है कि तिरंगा किसी की जागीर नहीं है और यह हर हिंदुस्तानी का हक है।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह jansandeshonline@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।