इस राज्य में लगाई गई धार 144

देश:- आज पूरा भारत होली का पावन पर्व मना रहा है। हर ओर रंगों का जश्न है। जगह - जगह गुलाल उड़ाए जा रहे हैं। लोग नाच गाने के साथ रंगोत्सव का जश्न मना रहे हैं। वहीं होली के मद्देनजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। उत्तरप्रदेश के बरेली में धारा 144 लागू की गई है।
बरेली के जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के मुताबिक बरेली में पर्व के दौरान शान्ति, भाईचारा, सोहदर्य बनाए रखने के परिपेक्ष्य में लोगों से संवाद किया गया है और सभी से बातचीत करके। शहर में 30 अप्रैल तक के लिए धारा 144 लागू की गई है। यह पर्व के दौरान शांति स्थापित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।