उन्नाव।
जनपद में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अहिरनपुरवा में शनिवार सुबह विवाहिता का संदिग्ध हालत में बहनोई के घर फंदे पर शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पति साढ़ू के भाई और विवाहिता की मां ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार राजाखेड़ा गांव के रहने वाले अर्जुन की 26 वर्षीय पत्नी खुशबू क्षेत्र के ही अहिरनपुरवा गांव निवासी बहन मधु के यहां पिछले करीब 20 दिनों से रह रही थी। सुबह घर की दूसरी तल की छत के कुंडे पर धोती के फंदे से उसका शव लटका मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। पति अर्जुन ने अपने साढू के भाई पर मारकर टांग देने का आरोप मढ़ा है। जबकि खुशबू की मां ने पति पर बेटी के साथ अभद्रता व मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
मृतका अपने पीछे एक बेटी व एक बेटे को असहाय छोड़ गई है।ग्रामीणों में चर्चाएं है कि खुशबू अक्सर अपने बहन के यहां आया जाया करती थी। कुछ दिनों से वह बच्चों के साथ बहन के घर में ही रह रही थी। अधिकतर बहन के घर में रहने से उसकी पति से कुछ अनबन चल रही थी।