निर्धारित समय से 6 महीने पहले बनकर तैयार होगा राम मंदिर

उत्तरप्रदेश- अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण का सभी को बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब खबर आई है कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में निर्मित हो रहे राम मंदिर निर्माण का कार्य अपने निर्धारित समय से तीन साल पहले ही बन जायेगा।
राम जन्मभूमि पदाधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक राम मंदिर का निर्माण अपने निर्धारित समय से पहले पूरा होने की समभावना है। इस बात का हमको विश्वास है। बताया गया था काम दिसम्बर में पूरा होगा। लेकिन यह काम सितंबर 2023 में ही पूरा हो जाएगा। अनुमान है कि माह 6 पहले ही राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा।
ट्रस्ट के अधिकारी प्रकाश गुप्ता का कहना है कि यह बेहद गर्व की बात है। कि भव्य राम मंदिर का निर्माण 6 महीने पूर्व ही हो जाएगा। राम मंदिर का गर्भगृह अष्टकोणीय बनेगा। मंदिर का काम 75 फीसदी पूरा हो चुका है। अब बस 167 खम्बे लगाना बाकी है जो जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। मंदिर को 2024 में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।