कानपुर ।
नाबालिक ने ट्रांसपोर्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि ट्रांसपोर्टर अर्जुन सिंह ने घोड़े को लगने वाले इंजेक्शन लगाकर यौन शोषण किया। इसके बाद बंधक बना कर रेप करता रहा। इस दौरान उसने पीड़िता के अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार रेप करता रहा। नाबालिग ने आरोपी के खिलाफ मार्च 2023 में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी अब पीड़िता को एसिड से नहलाने की धमकी दे रहा है। शुक्रवार को पीड़िता ने सीपी से न्याय की गुहार लगाई है।जानकारी के अनुसारफजलगंज थाना क्षेत्र स्थित दर्शनपुरवा क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने फरवरी 2021 में एचएच जिम ज्वाइन किया था।
इसी दौरान नाबालिग की मुलाकात चकेरी के मंगला विहार निवासी अर्जुन सिंह से हुई थी। अर्जुन सिंह का खुद का ट्रांसपोर्टर है। पीड़िता का आरोप है कि फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान अर्जुन सिंह प्रोटीन खाने की सलाह देने लगा। इस दौरान उसने नाबालिगता और अपरिपक्वता का फायदा उठाकर कई तरह के इंजेक्शन लगाने लगा। इसमें से एक इंजेक्शन ऐसा था जो घोड़ों को लगाया जाता था। इंजेक्शन के नशे का फायदा उठाकर उसने कई बार रेप किया, और उसने अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए।फजलगंज थाने में पीड़िता ने मार्च 2023 को अर्जुन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
वहीं, पुलिस ने अर्जुन के खिलाफ आईपीएस की धारा 376, 323, 504, 506, 328, 342, 420, 468, 471, 467, बाल अधिनियम 3,4 और 67 में दर्ज किया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस तीन महीने बाद भी अर्जुन सिंह को अरेस्ट नहीं कर पाई है। अब आरोपी पीड़िता को तेजाब से नहलाने की धमकी दे रहा है। परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।