उन्नाव;
जनपद के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की फावड़े से हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो निकला। वहीं खेत में महिला का शव देख इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मौका-ए-वारदात से हत्या में प्रयुक्त किया गया फावड़ा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा निवासी एक महिला की उसके पति ने गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के कर्मी बिझला मऊ गांव के खेतों में फावड़े से हत्या की। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी गंगा घाट कोतवाली पुलिस को दी गई।
सीओ ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सिपाहिन खेड़ा निवासी कांति 28 वर्ष की शादी 7 साल पहले अचलगंज हड़हा निवासी कुलदीप पाल के साथ हुई थी। गुरुवार को कांति के मायके में सत्यनारायण की कथा थी। जिस पर वह अकेले अपने मायके गई थी। रविवार रात कुलदीप कांति को लेने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा। जहां कांति को अपने साथ ले जाने की बात कही। जिस पर परिजनों ने कांति को कुलदीप के साथ जाने दिया। जिसके बाद वह कर्मी बिझला मऊ गांव में रहने वाले पप्पू के खेतों पर पहुंचा। जहां उसने खेत में रखें फ़ावड़ा से कांति की गर्दन पर कई वार कर दिए और उसकी निर्मम हत्या कर दी।
इसके बाद शव को वहीं फेंक मौके से भाग निकला। सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ खेतों में शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी गंगा घाट कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश कुमार यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जिले के अधिकारियों को हत्या की जानकारी दी। वहीं सूचना पर सीओ सिटी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांति के परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।एसपी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। आगे की कार्रवाई जारी है।