उन्नाव।
सांसद साक्षी महाराज ने लाभार्थी सम्मेलन में कहा 70 वर्षों में इतने सिलेंडर नहीं बांटे जितने मोदी जी ने अब तक बांट दिए। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास पर कार्य कर रहे मोदी।विश्व में मोदी मोदी कर रहा है सारा विश्व भारत की प्रसंशा कर रहा है देश में विकास हो रहा है लेकिन कुछ विपक्षी उल्लुओं को यह नहीं दिख रहा है।जिन लोगों ने कुंडली मारकर कर भारत की संपत्ति पर कब्जा कर रखा है उनको वह छोड़ना पड़ेगा।जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कांग्रेसियों ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया उनके पास कोई योजना नहीं थी गरीबी केवल अंत्योदय से हटने वाली है इसी पर काम करके सरकार ने गरीबों का कल्याण किया है कांग्रेस परिवारवादी दल है उनके जनप्रतिनिधि बड़े घरों पैदा हुए एसी में रहने वाले थे हमारे प्रधानमंत्री साधारण परिवार से हैं उन्होंने गरीब के घर में रहकर उनकी समस्याओं को नजदीक से देखा है शौचालय न होने का कच्चे मकान का चूल्हे में खाना बनाने का दुख देखा है उनके दर्द को समझा है इसीलिए जब एक चाय वाले को प्रधानमंत्री बनाया तो उन्होंने आपके लिए आवास शौचालय गैस जैसी तमाम योजनाएं दी हैं।सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा मोदी जी और योगी जी की सरकार में सभी बच्चों को स्कूल जाने पर जूता मोजा स्वेटर ड्रेस खाना सब मिलता है सपा सरकार के मुखिया मुलायम सिंह गोली चलवाने का काम करते थे।
पुरवा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री विनोद जी ने कहा यह एक सुखद संयोग है कि भारत अपने स्वतंत्रता के अमृतकाल में है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अमृतकाल के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो रही है। यदि आज हमारा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है तो इसका कारण है वीते 9 वर्षों में समग्र दृष्टिकोण तैयार किया गया मजबूत आधार है।विधायक अनिल सिंह ने कहा भारत ने बीते 9 सालों देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवं विश्व को मार्ग दिखा रहा है।आज जिले में उन्नाव विधानसभा लाभार्थी सम्मेलन निराला प्रेक्षागृह उन्नाव में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय उन्नाव में संयोजक मनीष जायसवाल के संयोजन में तथा पुरवा विधासभा संयुक्त सम्मेलन रामलीला मैदान मौरावां में लाभार्थी सम्मेलन रामलीला मैदान मौरावां में संयोजक कृष्ण कुमार वर्मा और रजनीश वर्मा के संयोजन में आयोजित किया गया मोर्चा सम्मेलन में पहुंचे अतिथियों ने मोर्चा कार्यकताओं में जोश भरा और कहा कि आप सब को आगामी 2024 चुनाव हेतु तैयार रहना चाहिए।उन्नाव के कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया मुख्य अतिथि के कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका बड़े माला के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।कार्यक्रम में अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ल मंडल अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी सुरेंद्र जायसवाल अमित त्रिपाठी प्रदीप सिंह पवन सिंह रजनीश वर्मा कृष्ण कुमार वर्मा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष बलाराव गुप्ता पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश पाल आदि मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।