viral newsगोपी, गंगा और पृथु गायों को मिला पर्सनल बेडरूम और सोने के लिए...

गोपी, गंगा और पृथु गायों को मिला पर्सनल बेडरूम और सोने के लिए पर्सनल बिस्तर

सोशल मीडिया पर डॉग्स और कैट्स के फनी और क्यूट वीडियोज की भरमार है। इंस्टाग्राम रील की दुनिया में तो आए दिन लोग पसंदीदा गीत पर अपने पालतू जानवर की रील्स बनाते रहते हैं। कुछ के वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। लेकिन भैया, राजस्थान के जोधरपुर में एक ऐसा परिवार है जो अपनी गायों के कारण इंस्टाग्राम पर छा गया है। दरअसल, इस परिवार ने अपने घर में तीन गाय पाल रखी हैं। गजब बात तो यह है कि वे गायों को बाहर नहीं बल्कि घर के अंदर रखते हैं। यहां तक गायों को पर्सनल बेडरूम और सोने के लिए पर्सनल बिस्तर भी है।

यह वीडियो को इंस्टाग्राम पर दो हफ्ते पहले शेयर किया गया था, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। बता दें, इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 60 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस क्लिप को शेयर किया जा रहा है।

इस परिवार के इंस्टाग्राम हैंडल का नाम @cowsblike है, जिस पर वह अपनी तीन गायों (गोपी, गंगा और पृथु) की प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक गाय घर के बिस्तर पर लेटी है।

उसने चादर भी ओढ़ रखी है ताकि उसे ठंड ना लगे। इसी तरह से इंस्टा यूजर ने अपनी गायों की देखभाल के कई वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories