viral newsKBC 2020 1st करोडपति : पढ़िये- कैसे मां का सपना पूरा करने...

KBC 2020 1st करोडपति : पढ़िये- कैसे मां का सपना पूरा करने के लिए नाजिया ने जीते 1 करोड़ रुपये

[object Promise]

नई दिल्ली,  : दिल्ली की नाजिया नसीम ने सोनी चैनल पर प्रसारित हो रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एक करोड़ रुपये जीते हैं। नाजिया का मायका रांची के डोरंडा में है और ससुराल छत्तीसगढ़ के भिलाई में। इस समय वह पति के साथ दिल्ली में रह रही हैं। केबीसी के इस एपिसोड की शूटिंग पिछले अक्टूबर में ही हो गई थी। इसका प्रसारण मंगलवार को किया गया। नाजिया से एक करोड़ रुपये जिताने वाला सवाल मनोरंजन के क्षेत्र से पूछा गया। इसका प्रसारण बुधवार को किया जाएगा। बता दें कि नाजिया नसीम गुरुग्राम में निजी कंपनी में हैं कार्यरत और फिलहाल वह पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। नाजिया कहती हैं, मुझे खुशी इस बात की है कि मां के सपने को पूरा किया। वह इस रकम को क्या करेंगी? इस बारे में प्लान नहीं किया है।

[object Promise]
झारखंड की राजधानी रांची के पास परास टोली में रहने वाली नाजिया नसीम ने कौन बनेगा करोड़पति गेम शो में हॉट सीट पर बैठकर 15 सवालों को सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपयेजीते हैं।

मां चलाती हैं बुटीक

फोन पर दैनिक जागरण से बातचीत में नाजिया ने बताया कि वह रांची में पली-बढ़ी हैं। पिता मो. नसीमुद्दीन सेल में अधिकारी थे, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मां बुशरा नसीम घर के पास ही बुटीक चलाती हैं। नाजिया के पति शकील की दिल्ली में विज्ञापन कंपनी है। उन्होंने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति 2000 में शुरू हुआ था, तभी से उनकी मां का यह सपना था कि नाजिया इसमें भाग लें।

नाजिया को है कविताएं लिखने का शौक

शकील ने बताया कि उनकी पत्नी नाजिया नसीम को किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने और अखबार पढ़ने का शौक रहा है, इसलिए उन्होंने मां का सपना पूरा करने के लिए केबीसी में जाने का निर्णय लिया। लगातार 10 बार कोशिश करने के बाद केबीसी के इस सीजन में चयनित होने में कामयाब हुईं। गुरुग्राम स्थित रॉयल एनफील्ड कंपनी में ग्रुप मैनेजर इंटरनल कम्युनिकेशन के पद पर काम करने वाली नाजिया का 10 साल का एक बेटा है।

मनोरंजन के क्षेत्र से पूछा गया एक करोड़ का सवाल

एक करोड़ वाले सवाल के जवाब में नाजिया कहती हैं कि केबीसी के नियमों के कारण वह इसके बारे में नहीं बता सकती। बस इतना जानिए कि वह सवाल मनोरंजन के क्षेत्र से था। अपनी इस जीत का श्रेय नाजिया करेंट अफेयर्स की अच्छी समझ और अच्छी याददाश्त को देती है।

 

Hot this week

Related Articles

Popular Categories