viral newsप्रेग्नेंट हुए पुरुष ने बेटी को दिया जन्म ! डॉक्टर्स भी ये जानकर...

प्रेग्नेंट हुए पुरुष ने बेटी को दिया जन्म ! डॉक्टर्स भी ये जानकर हैरान

 डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट वर्जिनिया  के 28 वर्षीय ऐश पैट्रिक स्कैड का जन्म महिला के रूप में हुआ था. ऐश पिछले काफी वक्त से अपने जेंडर को लेकर मुश्किल में थे. मगर वो खुद को पुरुष बनाना चाहते थे. फरवरी 2020 में उन्हें अचानक पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं. वो तय नहीं कर पा रहे थे कि उन्हें क्या बनना है. मगर जब उन्हें प्रेग्नेंसी की खबर पता चली तो उन्होंने तय किया कि वो बच्चे को जन्म देंगे. उनका कहना है कि लॉकडाउन का वक्त उनके लिए इस वजह से बेहतर गुजरा क्योंकि वो अपनी बेटी को पाल रहे थे.

ऐश ने बताया कि वो अपने 28 साल के पति जॉर्डन के साथ रहते हैं जो बच्चे का बहुत ध्यान रखते हैं. ऐश ने कहा कि जब वो प्रेग्नेंट हुए तब वो टेस्टेस्टेरॉन जेल पर थे और ऑस्ट्रेजन ब्लॉकर की भी दवा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स भी ये जानकर हैरान थे कि वो कैसे प्रेग्नेंट हो गए थे. उन्होंने कहा कि वो अपनी प्रेग्नेंसी से बेहद खुश थे.

जीव विज्ञान में आने वाले बदलावों के कारण कई ऐसी चीजें सामने आ रही हैं जिनके बारे में जानकर लोग दंग हो जाते हैं. कई बार इन बदलावों को लोग आसानी से अपना नहीं पाते क्योंकि ये बदलाव समाज की आम सोच से काफी अलग होते हैं. हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ जब लोगों को अमेरिका के एक 28 साल के शख्स के बारे में पता चला जिसने साल 2020 में अपनी बेटी को जन्म दिया था.

वेस्ट वर्जिनिया (West Virginia, America) के 28 वर्षीय ऐश पैट्रिक स्कैड (Ash Patrick Schade) का जन्म महिला के रूप में हुआ था मगर वो खुद को पुरुष बनाना चाहते थे. साल 2020 से कुछ साल पहले से वो टेस्टेस्टेरॉन और ऑस्ट्रोजेन ब्लॉकर (testosterone and oestrogen Blocker) का सेवन कर रही थीं जिससे वो ट्रांजिशन कर सकें मगर फरवरी 2020 में उन्हें अचानक पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं.

पीएचडी स्टूडेंट और मेंटल हेल्थ वर्कर के तौर पर काम करने वाले ऐश ने बताया कि वो एक डेटिंग एप पर एक अंजान शख्स से मिले थे जिनके साथ उन्होंने एक रात गुजारी थी. जब ऐश को प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो वो दंग रह गए और उन्होंने उसी वक्त अपने हॉर्मोन ट्रीटमेंट (Hormone Treatment) को रोक दिया. वो अपने बच्चे को जन्म देना चाहते थे. उसी साल उन्होंने अपनी बेटी रोनन को जन्म दिया.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories