viral newsVIDEO : बीवी के डर से हाईवे पर भाग रहा है शख्स, कह रहा है बीवी चाकू...

VIDEO : बीवी के डर से हाईवे पर भाग रहा है शख्स, कह रहा है बीवी चाकू लेकर दिल निकालने के पीछे पड़ी है !

सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार कुछ बेहद अजीब वीडियो  नजर आ जाते हैं. आज-कल की भागती-दौड़ती जिंदगी में प्यार और रिश्तों को संभालना कोई आसान काम नहीं है. रिश्तों की परिभाषा बदलने के साथ ही पति-पत्नी पर कई तरह के मजेदार जोक्स   बनने का चलन भी बढ़ गया है. इसी बीच एक शख्स ने अपनी पत्नी से जान बचाने की अपील की है. यह मजेदार वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया (Social Media) साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जबर्दस्त वायरल हो रहा है. इसमें एक आदमी सड़क पर भागता हुआ नजर आ रहा है. यह वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर अपनी हंसी पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा. यह शख्स रोते हुए दुनिया को अपनी कहानी सुना रहा है. यह अपनी पत्नी से जान बचाने की अपील कर रहा है. शख्स रोते हुए कह रहा है कि प्लीज मुझे बचा लीजिए, मेरी बीवी मेरी जान के पीछे पड़ी है. उसका कहना है कि वह अपनी बीवी के डर से आगरा से बाहर भाग आया है और हाईवे पर दौड़ रहा है. वीडियो देखकर अगर आप इमोशनल होने लगे हैं तो अभी इसका ट्विस्ट तो देख लीजिए. 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर विपुल मित्तल नामक शख्स ने शेयर किया है. शख्स आगे कह रहा है कि कल मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं. इसके जवाब में मैंने कह दिया कि दिल चीर के देख लो. अब वो मेरे पीछे पड़ी हुई है कि दिल चीर के दिखाओ. इस वीडियो को देखकर लोग खूब चटकारे ले रहे हैं. 
 

Hot this week

Related Articles

Popular Categories