इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। जनता घर में है, जो अपने खाली टाइम को पास करने के लिए बहुत कुछ रही है। हालांकि, इनमें वर्क फ्रॉम होम वाली पब्लिक भी है। लेकिन उन्हें छोड़िए। क्योंकि घर में घंटों पब्जी, सीरियल्स, वेब सीरीज और बहुत कुछ करने वाले खलिहर लोगों के शॉक देने वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
ताजा वीडियो एक महिला का है, जो घर में डांस कर रही थी। साथ ही, इस लम्हे को शूट कर रही थी। लेकिन 10वें सेकंड ऐसा खेल हो गया कि उसका वीडियो इंटरनेट पर मिलियन व्यूज बटोर चुका है। ऐसा क्यों? यह तो वीडियो देखने के बाद आप समझ जाएंगे।
लेकिन 10वें सेकंड उसका मूव ऐसा हो जाता है कि उसे देखकर जनता हक्की-बक्की रह जाती है। दरअसल, होता यह है कि डांस के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ता है और वह सीधा कांच के दरवाजे को तोड़ती हुई जमीन पर बिछ जाती है।

