दिशा पटानी और Mouni Roy की दोस्ती

admin
By admin
2 Min Read

Mouni Roy And Disha Patani Photos: मौनी रॉय और दिशा पटानी ग्लैमर वर्ल्ड में बेस्ट फ्रेंड्स हैं. हाल ही में दिशा पटानी के बर्थडे पर मौनी ने उन्हें स्पेशल तरीके से विश किया. मौनी ने दिशा के लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरों के साथ शेयर किया.

मौनी ने शेयर की ढेरों तस्वीरें, लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

अपने पोस्ट में मौनी ने दिशा पटानी के लिए ढेर सारा प्यार संजोकर पोस्ट किया. तस्वीरों का बंच अपलोड कर मौनी ने लिखा- कि वे असल में जितनी बाहर से खूबसूरत हैं उतनी ही अंदर से भी सुंदर हैं. मौनी ने अपने पोस्ट में दिशा की तारीफ करते हुए लिखा कि वे अगर हंस दें तो डल दिन भी ब्राइट लगने लगता है. मौनी ने कहा कि दिशा हमेशा ताजगी से ही भरी रहती हैं. उनके पास ढेर सारी पॉजिटिव एनर्जी है.

मौनी ने दिशा पटानी को दिया है निक नेम!

मौनी के फैंस ने इस दौरान नोटिस किया कि वे अपनी बेस्ट फ्रेंड को खास नाम से पुकारती हैं.  मौनी के नोट में वे दिशा के लिए ‘डी’ लिखती हैं. दरअसल, मौनी दिशा को डी कहकर पुकारती हैं. मौनी ने अपने नोट पर दिशा की भर भर कर तारीफें कीं.  उन्होंने दिशा के बारे में ये भी बताया कि वे बेहद सिंपल हैं.

दिशा संग रहना क्यों पसंद करती हैं मौनी रॉय

मौनी अपने नोट में बताती हैं कि दिशा की खास बात ये है कि वे बहुत लॉयल हैं, काइंड हार्टेड और जेन्युअन हैं. उनमें जरा भी बनावटीपन नहीं है. बस दिशा की यही क्वॉलिटीज मौनी के मन को भा गईं और उन्होंने दिशा को अपना पक्का दोस्त बना लिया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *