मनोरंजन- हिंदी फिल्म अभिनेता विक्की कौशल अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। वहीं उनकी नई फिल्म जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में विक्की कौशल सारा अली खान के साथ रोमांस करते दिखेंगे। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर ;रिलीज हुआ और इस संदर्भ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी दौरान एक पत्रकार ने विक्की से कैटरीना कैफ से उनके तलाक को लेकर सवाल पूंछ लिया जिसे सुनकर विक्की कौशल समेत वहां उपस्थित सभी लोगों के होश उड़ गए। पत्रकार कहता है – शादी हमारे देश में सबसे पवित्र बंधन है कहते हैं यह सात जन्मों का साथ होता है अब ऐसे में यदि आपको कोई कैटरीना से बेहतर मिले तो क्या आप उससे शादी करेंगे।
पत्रकार का सवाल उनकर विक्की थोड़ी देर तक शांत रहे बाद में मुस्कुराते हुए बोले यार शाम को मुझे घर भी जाना है यह कैसा सवाल पूछ रहे हो। मैं अभी बच्चा हूँ थोड़ा बड़ा हो जाने दो यार खैर शादी तो सात जन्मों के लिए है।
