2023-05-11 भाजपा ने जारी किया ‘कांग्रेस फाइल्स, सीजन 2’ का दूसरा एपिसोड- कांग्रेस पर 1948 से ही रक्षा सौदों में घोटाला करने का लगाया आरोप

admin
By admin
1 Min Read

 भ्रष्टाचार को लेकर वीडियो के माध्यम से कांग्रेस पर लगातार हमला बोल रही भाजपा ने गुरुवार को ‘कांग्रेस फाइल्स, सीजन 2’ का दूसरा एपिसोड जारी कर दिया। सीजन- 2 के इस दूसरे एपिसोड में भाजपा ने रक्षा सौदों में 1948 से ही कांग्रेस पर घोटाले करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।

5 मिनट 36 सेकंड के इस वीडियो में भाजपा ने करप्शन मतलब कांग्रेस के अपने आरोप को दोहराते हुए कि 1947 में आजादी मिलने के बाद देश की बजाय परिवार की दशा सुधारने के लिए कांग्रेस ने वर्ष 1948 से ही रक्षा सौदों में घोटालों की शुरूआत कर दी थी।

‘कांग्रेस फाइल्स,सीजन 2’ के इस दूसरे एपिसोड में भाजपा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल के दौरान 1948 में इंग्लैंड के साथ किए गए जीप खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए इंदिरा गांधी के कार्यकाल में भी घोटालों का आरोप लगाया। भाजपा ने राजीव गांधी के कार्यकाल में हुए बोफोर्स तोप रक्षा सौदे से लेकर मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हुए अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर डील, टाट्रा ट्रक डील सहित हुए कई अन्य सौदों में घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर देश से गद्दारी तक करने का आरोप लगाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *