हम आतंकवाद के संकट को हराने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध: मनोज सिन्हा

admin
By admin
1 Min Read

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान के दौरान शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। एक आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा, मैं आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान में शहीद होने वाले सेना के वीर जवानों के परिवार के प्रति अपनी दिली संवेदना प्रकट करता हूं। हम सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद के खतरे से लड़ने और उसे हराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

बयान में कहा गया है, उप राज्यपाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सेना तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *