राष्ट्रीयदेश के इस राज्य में दौड़ेगी पहली वाटर मेट्रो, आज होगा उद्घाटन

देश के इस राज्य में दौड़ेगी पहली वाटर मेट्रो, आज होगा उद्घाटन

देश – भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने तकनीकी को सिर्फ सुना नहीं बल्कि जिया है। आज डिजिटल डिवाइड की समस्या से देश छुटकारा पा रहा है। हाई स्पीड ट्रेन ट्रैक पर दौड़ रही हैं। हम विदेश से कंधा मिलाकर खड़े हैं। वहीं अब भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। 

असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज यानी 25 अप्रैल को पहली वाटर मेट्रो का उद्घाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन केरल के कोच्चि  में करने जा रहे हैं। यह मेट्रो अन्य सभी मेट्रो ट्रेनों से अलग होगी। क्योंकि यह पटरी पर नहीं पानी पर दौड़ेगी। सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक़ – इस मेट्रो को बंदरगाह शहर में 1,136.83 करोड़ रुपये की लागत से कोच्चि वाटर मेट्रो का निर्माण किया गया है। 

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कहते हैं यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। इससे भीड़ की समस्या खत्म होगी। यह मेट्रो लोगों के लिए सहारा बनेगी और लोगों का समय भी बचेगा। बता दें वाटर मेट्रो परियोजना 78 किमी तक फैली है और 15 मार्गों से होती हुई जाएगी। यह परियोजना आधुनिक, ऊर्जा कुशल, पर्यावरण के मुताबिक़ है। यात्री कोच्चि 1 कार्ड का इस्तेमाल करके कोच्चि मेट्रो और वाटर मेट्रो दोनों में यात्रा कर सकते हैं। 

Hot this week

Related Articles

Popular Categories