मनोरंजनअपारशक्ति खुराना ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा, जब ‘दंगल’ और ‘दबंग’ में...

अपारशक्ति खुराना ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा, जब ‘दंगल’ और ‘दबंग’ में उलझ गया उनका एक फैन

 बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने अपनी पहली फिल्म ‘दंगल’ की रिलीज के समय का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। बता दें कि अपारशक्ति खुराना को हाल ही में रिलीज हुई वेबसीरीज ‘जुबली’ के लिए दर्शकों की ओर से काफी सराहना मिल रही है।अपारशक्ति ने फिल्म ‘दंगल’ में गीता और बबीता के चचेरे भाई ओंकार सिंह फोगाट की भूमिका निभाई थी। फिल्म की रिलीज के कुछ ही समय बाद खुराना ने कोलकाता के लिए फ्लाइट ली, जहां एयरपोर्ट पर फैंस ने उन्हें पहचान लिया। उन्होंने उनसे बातचीत की और उनके साथ फिल्म पर चर्चा की। यह पल उनके दिल को छू गया क्योंकि बंगाल के लोगों ने उन्हें सिर्फ फिल्म से पहचाना था।

एक्टर ने वो किस्सा बताया, जब ‘दंगल’ की रिलीज के एक सप्ताह बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर दो आदमी लगातार उनकी ओर देखकर याद करने की कोशिश कर रहे थे कि उन्होंने उन्हें कहां देखा है। अपारशक्ति ने आईएएनएस को बताया, उनमें से एक मेरे पास आया और बोला, ‘प्राजी मैं तनु कित्थे वेख्या ऐ’। मैंने उनसे कहा, ‘हां प्राजी मेरी अभी एक फिल्म आई है ‘दंगल’। एक्टर ने आगे बताया, और वह आदमी अपने दोस्त की ओर मुड़ा और कहा, ‘मैं तेनु कह रेया सी मैंने प्राजी नू कित्थे वेख्या ए’। फिर मेरी ओर मुड़ा और पूछा, ‘प्राजी दंगल 1 या दंगल 2’। वह अपने दिमाग में सलमान सर की ‘दबंग’ के बारे में सोच रहा था।’ अपारशक्ति खुराना की ‘जुबली’ इस समय प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories