आज है राम नवमी, जानें क्यों हुआ था राम का जन्म

admin
By admin
1 Min Read

आध्यात्मिक- चैत्र नवरात्र आज खत्म हो रहे हैं। नवरात्र का समापन राम नवमी के साथ होता है। आज राम जन्मभूमि में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। क्योंकि आज प्रभु श्री राम, हिन्दू ह्रदय सम्राट का जन्मदिन है। आध्यात्म के मुताबिक आज के दिन प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था।

कहतें हैं श्रीराम त्रेता युग में वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन मध्य दोपहर में कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में पैदा हुए थे। भगवान राम विष्णु भगवान के सातवें अवतार थे। इनका जन्म अयोध्या नरेश दशरथ जी के घर मे हुआ था। यह कौशल्या के पुत्र थे।
राम के जन्म के साक्ष्य आपको रामायण में मिल जाएंगे। ऋषि मुनियों का कहना है कि पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ गए थे। दैत्यों के अत्याचार से हर तरफ ताहिमाम मचा हुआ था। धार्मिक अनुष्ठान करना मुश्किल हो रहा था। लोग अधर्म के मार्ग पर आगे बढ़ते जा रहे थे। संसार के कल्याण के लिए प्रभु ने धरती पर रामनवमी के दिन जन्म लिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *