हिन्दू ह्रदय में बसे हैं राम, इन फिल्मों में दिखी राम की झलक

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन– राम हमारे आराध्या हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम आज भारत के कण-कण में बसे हैं। राम का नाम हिन्दू के ह्रदय में विराजित है। राम से हिन्दू अपना अस्तित्व मानते हैं। वहीं आज के समय मे सिनेमा में राम से जुड़े किरदार आय दिन देखने को मिलते हैं। बड़े-बड़े सुपरस्टार ने राम के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं आज हम आपको उन फिल्मों के विषय में बताने जा रहे हैं जो राम से जुड़ी हुई हैं।

सीता रामन-

यह फ़िल्म नए जमाने के राम सीता की कहानी कहती है। इस फ़िल्म में में मृणाल ठाकुर, दुलकर सलमान और रश्मिका मंदाना ने शानदार भूमिका निभाई है। फ़िल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई। स्टोरी ने हर किसी का दिल जीत लिया। लोगों को यह फिल्म बेहद पसंद आई।

राम सेतु-

यह फ़िल्म भगवान राम से प्रेरित है। फ़िल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। यह फ़िल्म भारत और श्री लंका के बीच बने राम सेतु की कहानी पर बनी है। फ़िल्म की पूरी कहानी रामसेतु के इर्द गिर्द घूमती नजर आई।

अपराजिता अयोध्या-

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका कंगना रनौत निभाएगी। यह फ़िल्म अयोध्या में बन राम मंदिर निर्माण के फैसले पर निर्मित होगी। फ़िल्म में 6000 साल का पूरा किस्सा दिखाया जाएगा।

आरआरआर-

राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर में राम चरण राम की भूमिका में नजर आए। यह फ़िल्म अंग्रेजों के जुल्मों पर आधारित है।

 आदिपुरुष-

यह फ़िल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। यह फ़िल्म प्रभु श्री राम पर बनी हुई है। इस फ़िल्म में राम की भूमिका में साउथ एक्टर प्रभास नजर आएंगे। वहीं रावण की भूमिका में फ़िल्म में सैफ अली खान दिखेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *