तेजस्वी ने मेहुल चोकसी पर ऐसा क्या बोल दिया कि उसे जोड़ा जानें लगा पीएम से

admin
By admin
1 Min Read

देश- भगोड़े मेहुल चोकसी(Mehul chauksi) के ऊपर से रेड कॉर्नर नोटिस हटा दिया गया है। यह फैसला इंटरपोल(Interpol) द्वारा लिया गया। इंटरपोल के इस फैसले से मेहुल चोकसी(mehul chauksi) की आजादी में चार चांद लग गए हैं। अब यह पूरे विश्व मे छुट्टा सांड की तरह कहीं भी घूम सकते हैं।

इंटरपोल के इस फैसले से भारत को हताश हाथ लगी है। अब भगोड़े मेहुल को भारत वापस लाना आसान नहीं होगा। लेकिन इंटरपोल के फैसले पर भारत मे राजनीति तेज हो गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव(deputy chief minister Tejashwi yadav) ने इस मामले को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।
तेजस्वी यादव ने लिखा- ठग गुजराती है। जांच एजेंसियों को इससे पहले ज्यादा सरतर्क रहने की आवश्यकता है। तेजस्वी यादव के इस बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गुजरात के लोगों से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि तेजस्वी यादव मेहुल चोकसी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *