आज है शिवरात्रि, जानें पूजा की सबसे सरल विधि

admin
By admin
2 Min Read

आध्यात्मिक– आज हिंदुओ का प्रमुख पर्व महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है। शिवरात्रि के दिन सभी भक्तगण भोलेनाथ की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं और जलाभिषेक के साथ शिव को प्रसन्न करते हैं। 

मान्यता है कि आज के दिन जो भी व्यक्ति शिव की पूजा विधि विधान से करता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। माता पार्वती और शिव के आशीर्वाद से घर में सुख समृद्धि का वास होता है और जीवन सुखमय व्यतीत होता है। 
आज के दिन शिवलिंग पर दूध, गंगा जल, भांग-धतूरा, बेलपत्र अर्पित करने से शिव प्रसन्न होते हैं। लेकिन अगर आप आज के दिन शिव की पूजा करते वक्त कुछ विशेष बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। तो आपको पूजा का फल नहीं प्राप्त होता है।

जानें क्या है पूजा का समय-

शिवरात्रि का पर्व आज यानी 18 फरवरी के दिन मनाया जा रहा है। पूजा का शुभ समय 8:30 मिनट से 4:30 मिनट तक है।महाशिवरात्रि की पूजा के लिए शुभ माना जाने वाला निशीथ काल 19 फरवरी 2023 को पूर्वाह्न 12:09 से 01:00 बजे तक रहेगा, जबकि भगवान शिव के व्रत पारण 19 फरवरी 2023 को प्रात:काल 06:56 से दोपहर 03:24 बजे के बीच किया जा सकेगा।

जानें पूजा विधि-

यदि आपके घर में बहुत ज्यादा पूजा की सामग्री नहीं है और आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं। तो आपको अपने घर के शिवलिंग को एक थाल में रखकर। गंगाजल से उसका जलाभिषेक करना चाहिए। फिर शिव लिंग को मंदिर में स्थापित करें। शिव पर दूध अर्पित करें और उन्हें चंदन लगाएं।
बेलपत्र और भांग धतूरा चढ़ाकर शिव को सफेद पुष्प अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें। वहीं बाद में 11 या 21 बार ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए। अपनी पूजा को संम्पन करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *