Home उत्तर प्रदेश अयोध्या से योगी का शंखनाद

अयोध्या से योगी का शंखनाद

52
0

अयोध्या का विकास अयोध्या के अनुरूप हो हमारा संकल्प: योगी आदित्यनाथ

फैजाबाद । अयोध्या का विकास अयोध्या के अनुरूप हो यह केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों का संकल्प है। विकास धन की बंदरबांट न हो इसके लिए नगर निगम क्षेत्रों में भाजपा की पूर्ण बहुमत का बोर्ड मतदाता बनायें। यह विचार निकाय चुनाव में भाजपा प्रचार अभियान का अयोध्या में आगाज करते हुए विशाल जनसभा को सम्बोधित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के फैजाबाद जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इण्टर कालेज मैदान में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या आता हूं तो सपा व बसपा को करंट लगता है। नगर निगम में क्या व्यवस्था होगी इसके लिए भाजपा ने 27 सूत्रीय संकल्प पत्र तैयार किया गया है इसी संकल्प पत्र के आधार पर भाजपा के नेतृत्व में बने बोर्ड के मेयर विकास योजनाओं का संचालन करेंगे। हम नगर निगम के अन्दर एक विजन के साथ जायेंगे इसकी रूपरेखा पूरी तरह तैयार कर ली गयी है। भाजपा नगर निगम बोर्ड पर सरकार और पार्टी नेतृत्व भी नजर रखेगा जिससे किसी तरह का भ्रष्टाचार पनपने न पाये। उन्होंने कहा कि घुमंतू गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में बड़ी गौशालाएं निगम की मदद से खालेंगे। ऐसी व्यवस्था करेंगे जिससे गौमाता को सड़क पर बिखरे पाॅलीथीन और कचरे को न खाना पड़े। हम गौ वंश को सड़क पर नहीं छोड़ंेगे।

कहा अयोध्या आता हूं तो सपा-बसपा को लगता है करंट
विकास धन की बंदरबांट न हो इसके लिए भाजपा की पूर्णबहुमत का बनाये बोर्ड

अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के भाजपा मेयर प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय के लिए मत मांगने आये मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की अपनी एक पहचान है यह सात पवित्र नगरियों में पहली पुरी है। अयोध्या में पहलीबार नगर निकाय चुनाव हो रहा है। पहले चरण में ही यहां मतदान होगा। यह चुनाव महत्वपूर्ण इसलिए भी है कि प्रदेश में कुल 653 नगर निकाय हैं जहां 30 प्रतिशत आबादी है। शेष 70 प्रतिशत आबादी जो गांव में रहती है की भी निर्भरता नगर निकाय के आसपास घूमती है। हमारी मंशा है कि समग्र विकास हो इसलिए केन्द्र व प्रदेश सरकारों का पैंसा जनता जर्नादन के हित में खर्च होना चाहिए। इसके लिए नगर निकाय में भाजपा का बोर्ड गठन किया जाना आवश्यक है। नगर निकाय की बड़ी जिम्मेदारी होती है। अच्छी सड़क, अच्छी रोशनी, अच्छी सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और जननिकासी की उत्तम व्यवस्था नगर निगम बोर्ड की जिम्मेदारी है। अच्छे पार्क विकसित किये जाय और शासन की योजना हर व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। विकास मद का धन प्रदेश की 22 करोड़ जनता का है जिसे विकास में ही खर्च होना चाहिए। भाजपा सरकार की पीड़ा है कि बीते 15 वर्षों में जो केन्द्र सरकार ने विकास मद में धन आवंटित किया उसका प्रदेश सरकार ने बंदरबांट किया और विकास पूरी तरह ठप्प पड़ा रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते थे कि देश के 13 महानगरों को स्मार्ट सिटी बनाया जाय परन्तु इस योजना को पूरा करने में पूर्व प्रदेश सरकार ने सहयोग नहीं किया।
उन्होंने 60 शहरों में अमृत योजना चलाया परन्तु बीती सरकार ने रोढ़ा बनने का काम किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 लाख 60 हजार भवन निर्माण के लिए केन्द्र सरकार पैंसा देना चाहती थी इसमें प्रदेश सरकार की 40 प्रतिशत भागीदारी होती है परन्तु इसे भी गैर भाजपा सरकार ने पूरा नहीं होने दिया। सभी गरीब लोगों को आवास देने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है अभी तक हमने एक लाख 20 हजार गांवों में और ढ़ाई लाख शहरों में आवास निर्माण के लिए लाभार्थी को सीधे धन देने की योजना बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि प्रत्येक गरीब के सिर पर छत हो।उन्होंने बताया कि केन्द्र के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी जिससे विकास कार्यों में तेजी आयी। केन्द्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश सरकार ने एनओसी जारी किया है जिससे निर्माण कार्य तेजी से शुरू हों। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में बीते सात माह में 20 लाख लोगों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिया गया। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 60 लाख गरीबों को रसाई गैस कनेक्शन दिये जा चुके हैं। विकास कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने एक फेरी नीति तैयार की है फेरी नीति के तहत सड़क के किनारे पटरियों पर ठेलों और गुमटियों में कारोबार करने वालों को पुर्नवासित किया जायेगा और अतिक्रमण हटवाया जायेगा। गंदगी हमारी पहचान पर कलंक लगाती है हमे प्रत्येक निकाय में पूर्ण बहुमत का बोर्ड चाहिए तभी हम विकास योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचा पायेंगे। उन्होंने कहा कि इसके पहले जो सरकारें थी उस दौरान स्ट्रीट लाइट और सफाई का ठेका लखनऊ से बांटा जाता था जिससे नगर निकाय की सम्प्रभुता पर चोट लगती थी। बीजेपी सरकार ने स्ट्रीट लाइट के लिए नई व्यवस्था बनाया राम नवमी के पूर्व जब मै आया था तब संत महंतो ने इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया था। सुझाव को ध्यान में रखते हुए हमने राम नवमी पर अयोध्या में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था कराया। यदि अयोध्या की जनता नगर निगम बोर्ड भाजपा की बनायेगी तो हमारा वादा है कि हम यहां 24 घंटे बिजली देंगे। नई व्यवस्था के तहत पूरे प्रदेश में स्ट्रीट लाइट एलईडी में बदली जा रही है सपा-बसपा के शासनकाल में दिन में स्ट्रीट लाइन जलती थी और रात मंे कब बंद हो जायेगी इसका कोई पता नहीं था। एलईडी स्ट्रीट लाइट से बिजली की बचत होगी और आम जनता पर विद्युत व्यय का भार नहीं पड़ेगा। यह व्यवस्था भारत सरकार के सहयोग से करायी जा रही है। एलईडी स्ट्रीट लाइन हो जाने पर अयोध्या फैजाबाद में रोज दीपावली दिखाई पडेगी। अन्त में उन्होंने कहा कि अयोध्या नगर निगम के भाजपा मेयर प्रत्याशी ने विद्यार्थी परिषद सहित समाज उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है हमारी आपसे अपील है कि ऋषिकेश उपाध्याय सहित सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाये जिससे पूर्ण बहुमत का बोर्ड बन सके।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के दो आस्था के केन्द्र अयोध्या और मथुरा में विकास के लिए उसे नगर निगम का दर्जा दिया गया। हमने किसानो के लिए बड़े फैसले लिये। पहली कैबिनेट की बैठक में किसानो का ऋण माफ किया। हम 27 सूत्रीय संकल्प पत्र के साथ निकाय चुनाव मंें जा रहे है। इस संकल्प पत्र को यथावत लागू करने की निगरानी सरकार के साथ संगठन भी करेगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व सरकार के द्वारा आने वाले धन का सदुपयोग करने के लिए निकायों पर भी भाजपा का कब्जा होना चाहिए। सभा को विधायक वेद गुप्ता, रामचन्दर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ नगर निगम प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नगर निगम प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने गदा भेंट किया। मंच पर भाजपा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में नगर पालिका रुदौली के अशोक कसौधन, गोसाईगंज से प्रदीप कसौधन, बीकापुर से राकेश पाण्डेय राना, व भदरसा से निशा देवी मौजूद रही।

फैजाबाद की गुंजन को राष्ट्रपति ने दिया स्वर्णपदक सम्मान

फैजाबाद। शहर के अमानीगंज निवासी पवन पाण्डेय की छोटी बहन गुंजन पाण्डेय ने इंदिरा गाँधी जनजातीय केंट्रीय विश्वविद्यालय अमरकंटक मध्य प्रदेश की छात्रा के रूप में मास्टर ऑफ़ कंप्यूटर साइंस २०१६ में यूनिवर्सिटी टॉप किया था. जिसके लिए उन्हें ११ नवम्बर २०१७ को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविद जी के हाथों दो स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। वाईस चांसलर टी.वी.कट्टीमनी और चांसलर एस.एम. झरवाल ने उन्हें बधाई दी है। गुंजन पाण्डेय शम्भुनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश से एम.फिल. कंप्यूटर विज्ञानं २०१७ की परीक्षा में भी टॉप रह चुकी है। गुंजन पाण्डेय, मूल रूप से अम्बेडकरनगर के भीटी ब्लाक के गांव पाण्डेय पैकौली के ओम प्रकाश पाण्डेय की सबसे छोटी पुत्री है वे आगे प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती है।
यह भी पढ़ेे: ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण एवं विकास की दिशा में एक पहल योगी सरकार की

                       योगी सरकार ने वृंदावन-बरसाना को तीर्थस्थल घोषित किया

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।