राजनीतिदेश जातिवाद से नहीं संविधान से चलता है- तेजस्वी यादव

देश जातिवाद से नहीं संविधान से चलता है- तेजस्वी यादव

देश:- बिहार सरकार अब लड़कियों को विदेश पढाई के भेजेगी। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना के वीमेन कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, हम बिहार की 100 टॉपर लड़कियों को विदेश पढ़ने के लिए भेजेंगे।
उन्होंने आगे कहा, यदि छात्राओं को किसी भी चीज की आवश्यकता है तो वह सींधे हमसे संपर्क कर सकते हैं। वहीं कुछ लोग जो मुझे नहीं जानते हैं वह मेरे बारे में मनगढ़ंत बातें करते हैं। मुझे जातिवादी कहते हैं लेकिन यदि मैं वास्तव में जातिवादी होता तो कभी कैथोलिक से शादी नहीं करता। जाति से ऊपर संविधान है और देश संविधान से चलता है न की जातिवाद से।
उन्होंने आगे कहा, पटना कॉलेज से हमारा पुराना रिश्ता है। मेरे पिता ने यहीं से पढ़ाई की। मेरी बहनें भी यहीं से पढ़ी हैं। मैं चाहता हूं कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। उनकी हर क्षेत्र में उपस्थित बिहार का विकास बनेगी। अगर 100 टॉपर बच्चे जो बिहार के हैं वह बाहर जाकर पढ़ना चाहते हैं तो उन्हें बिहार सरकार बाहर भेजेगी।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories